मौसम ने लिया यू-टर्न, ठंड में हुआ इजाफा
जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में मौसम ने यू-टर्न लिया है। राज्य के अधिकांश हिस्से में आसमान साफ है पर ठंडी हवाएं अपना असर दिखा रही हैं। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। ठंड ने परेशानी बढ़ा दी है। इधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी इस ठंड से राहत मिलने के आसार इस अंतिम सप्ताह में नहीं हैं। मौ
डीजीपी अनुराग ने मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रांची। रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए वर्ष 2024 में राज्य में कुल 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 09 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। संगठित आपराधिक गिरोह के कुल 154 अपराधियों और एटीएस के जरिए 04 अलकायदा के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है : राज्यपाल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को 76 वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद राज्यपाल ने खुली जीप से सशस्त्र बल के परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।
मौके पर राज्यपाल ने कहा कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है। हमारे इस महान लोकतंत्र का आधार है- हमारा संविधान। आज इस अवसर पर मैं संविधान सभा के सभी सदस्यों को भी नमन करता हूं। हमारा संविधान लोकतंत्र का एक पवित्र ग्रंथ है, जो हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक है। हमारा कर्तव्य है कि हम इसका पूरा सम्मान करें क्योंकि संविधान किसी भी राष्ट्र की शासन प्रणाली का मजबूत आधार होता है। यह शासन की प्रकृति और प्रक्रिया को परिभाषित करता है। इसी के माध्यम से विभिन्न लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना और उनके काम-काज के नियम निर्धारित किये जाते हैं।
रांची-पुरी के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। रांची से 2 नई ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है, जिनमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी के लिए चलेगी। इसके अलावा रांची से जयपुर के लिए भी अब एक सीधी ट्रेन चलने वाली है। इसके लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
धुर्वा में स्कूल वैन और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक छात्र और वैन चालक घायल
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बजार के पास एक स्कूल वैन और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गयी है। इसमें एक छात्र और वैन चालक घायल हो गए हैं। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
गणतंत्र दिवस पर रांची में 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में 1000 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। इसमें रैफ, जैप, जेआइआरबी, जिला पुलिस बल, पुलिस के जवान और पदाधिकारी शामिल हैं। साथ ही सभी विधायकों और मंत्रियों सहित अन्य महानुभावों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने
खुला विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए
माननीय राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, राँची में आयोजित समारोह में कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं
स्कूल वैन को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, चालक घायल
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल वैन को पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल वैन का चालक बुरी तरह से घायल हो गया, हालांकि एक बच्चे को हल्की चोट आई है।
पुलिस महानिदेशक ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मताधिकार प्रयोग की शपथ
रांची। पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) आरके मल्लिक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय परिसर में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ ली कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ
रांची में 26 जनवरी को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें रूट्स
रांची में 26 जनवरी को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें रूट्स गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।