अमेरिका से H-1B वीजा पर भारतीयों के लिए बड़ी खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को H-1B वीजा पर भारतीयों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया। NYT के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि ये वीजा बंद नहीं होंगे। अमेरिका को टैलेंट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ इंजीनियर ही नहीं चाहिए,
मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20i से बाहर: जानें क्या है मुख्य वजह?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला की शुरुआत आज यानी 22 जनवरी 2025 से हो चुकी है। इडेन गार्डन कोलकाता में खेले जा रहे पहले मुकाबले मे टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। सभी एवं उम्मीद लगाए बैठे थे,
बंगाल तृणमूल में फरवरी में फेरबदल की संभावना, ममता बनर्जी लेंगी अंतिम निर्णय
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बहुप्रतीक्षित संगठनात्मक फेरबदल की संभावना फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में है। इस पर अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में सरस्वती पूजा के बाद मुख्यमंत्री इस प्रस्तावित संगठनात्मक फेरबदल पर अपनी अंतिम स्वीकृति देंगी।
JDU का भाजपा को झटका, इस राज्य में समर्थन लिया वापस
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए मणिपुर में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास बहुमत से अधिक 32 सीटें हैं, जबकि जेडीयू के पास 6 सीटें थीं। अब नीतीश कुमार की पार्टी ने भाजपा सरकार से अलग होने का फैसला लिया है।
कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, दिल्ली सरकार पर लगाया 382 करोड़ के घोटाले का आरोप
कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार के हेल्थ मॉडल पर गंभीर सवाल उठाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने हेल्थ सेक्टर में 382 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट का हवाला देते हुए आआपा राज में हुए भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों को उजागर किया।
दूध से भरी बाल्टी गिर गयी तो राहुल गांधी पर कर दिया केस, क्या है पूरा मामला जानिए
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर बिहार के समस्तीपुर में एक अनोखा मामला दर्ज किया गया है। यहां रोसड़ा के सोनूपुर गांव के रहने वाले मुकेश चौधरी ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी का “भारत राज्य के खिलाफ लड़ाई” वाला बयान सुनकर उन्हें सदमा लगा है।
कैबिनेट की बैठक में आज पेश किया जाएगा स्वास्थ्य बीमा योजना का नया प्रस्ताव
झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज मंगलवार शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस बैठक में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ का संशोधित प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के कर्मचारियों, विधायकों और सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलने वाले बीमा लाभ से जुड़ी नई नियमावली तैयार की गई है।
राष्ट्रपति शपथ के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप पर मुकदमा, जानें क्यों ?
डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद पनामा नहर पर फिर से अमेरिकी नियंत्रण की घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि पनामा नहर के हस्तांतरण के संबंध में किए गए वादों को पूरा नहीं कर रहा है। हमने इसे नहर को पनामा को दिया था लेकिन ये अब चीन के प्रभाव में है।
रिचर्ड डॉसन बने ग्लैमरगन के अंतरिम मुख्य कोच
ग्लैमरगन क्रिकेट क्लब ने रिचर्ड डॉसन को अपना अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह कदम पिछले महीने पूर्व कोच ग्रांट ब्रैडबर्न के भेदभावपूर्ण व्यवहार के आरोपों के चलते इस्तीफा देने के बाद उठाया गया। डॉसन का कोचिंग करियर बेहतरीन अनुभवों से भरा है। उन्होंने ग्लूस्टरशायर के मुख्य कोच के रूप में छह वर्षों तक काम किया,
केरल में 24 साल की युवती को फांसी की सजा, बॉयफ्रेंड को जहर देकर मारा था
केरल के तिरुवनंतपुरम की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सोमवार को 24 साल की एक युवती को फांसी की सजा सुनाई। युवती ने अक्टूबर 2022 में आयुर्वेदिक टॉनिक में जहर मिलाकर अपने बॉयफ्रेंड को पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, इसलिए उसने बॉयफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जान ले ली।