देवघर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान
मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। वह रविवार की देर शाम अपनी टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंची थी। इस दौरान जिले के उपायुक्त विशाल सागर के नेतृत्व में उन्होंने देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों के साथ किया धोखा: अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि देशभर में एक ही शिक्षा मंत्री है, जो शराब घोटाला मामले में जेल गया है। शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाना, शिक्षकों का कल्याण करना, नए कॉलेज बनाना।
बसंत ऋतु के आते ही बदला मौसम का मिजाज
बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही झारखंड के मौसम में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। रांची में पिछले 2 दिन से दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
गिरिडीह में 4 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में 4 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बच्ची की लाश उसके घर से थोड़ी दूरी पर अरहर के खेत में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
10वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, जोर से चीख निकली और बिस्तर पर गिर गया
मोबाइल पर पढ़ते-पढ़ते 10वीं के छात्र का निधन हो गया। पढ़ते समय उसके मुंह से चीख निकली और वो नीचे गिर गया। उसे हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टर हार्ट अटैक से मौत मान रहे हैं। यह कोटा के महावीर नगर इलाके का मामला है। महावीर नगर थाना सीआई रमेश कविया ने बताया कि केशव
मखाना बोर्ड के गठन से लेकर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक, जानिए बिहार को बजट में क्या-क्या मिला
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025 पेश किया, जो बिहार के लिए खास रहा। बिहार की जनता को सरकार से बजट को लेकर खास उम्मीदें थीं। जानकारी हो कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए इस बार कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनसे राज्य में विकास की नई राह खुलने की उम्मीद है। मखाना बोर्ड से लेकर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक, बजट में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।
भारतीय नौसेना 2 फरवरी को नई दिल्ली में पहली इंडियन नेवी हाफ मैराथन आयोजित करेगी
भारतीय नौसेना 2 फरवरी को राजधानी नई दिल्ली में इंडियन नेवी हाफ मैराथन (आईएनएचएम) के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली इस मैराथन में 21.1 किमी, 10 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियों में दस हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक आयोजन को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
Bihar 12th Board परीक्षा के पहले दिन बवाल: समस्तीपुर में छात्रों पर लाठीचार्ज
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 15 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे बायोलॉजी (साइंस) और फिलॉस्फी (आर्ट्स) की परीक्षा हो रही है। सुबह 9 बजे सेंटर के गेट बंद हो गए। कई जगह पर छात्र 1-2 मिनट लेट पहुंचे,
चुनाव आयोग के दूसरे नोटिस का केजरीवाल ने दिया जवाब
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के दूसरी नोटिस का जवाब दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहते है कि आज आम आदमी पार्टी और दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों का संघर्ष सफल हुआ और सकारात्मक नतीजा मिल गया।
श्रीलंका की इशादी ने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का जीता खिताब
श्रीलंका की इशादी अमांडा ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित 40वीं मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप (उप विजेता) का खिताब जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इशादी अमांडा ने पिछले महीने कोलंबो में आयोजित मिसेज श्रीलंका का ताज पहनना था।