मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों की रिमांड खत्म, कोडरमा पुलिस जांच के लिए जाएगी गिरिडीह
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस की जांच अब अंतिम चरण में है। गिरिडीह से गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड समेत सभी 6 आरोपियों की रिमांड शनिवार को समाप्त हो रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
मुंबई के BKC में खुलने जा रहा है टेस्ला का पहला शोरूम
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरर टेस्ला भारत का अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में होगी। कंपनी ने हाल ही में इसके लिए डील फाइनल की है। प्रॉपर्टी मार्केट के सोर्सेस के अनुसार, टेस्ला BKC में एक कॉमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर 4,000 स्क्वायर फीट की जगह ले रही है।
फिल्म ‘द पैराडाइज’ का नया पोस्टर रिलीज, 3 मार्च को आएगा ‘रॉ स्टेटमेंट’
फिल्म अभिनेता नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह इस फिल्म के निर्देशक श्रीकांत ओडेला हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दसारा’ का निर्देशन किया था। इसके पोस्टर ने दर्शकों का ध्यान खींचा था और अब मेकर्स ने एक और बड़ा अपडेट शेयर किया है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर छह रुपये हुआ महंगा
होली से पहले महंगाई का झटका लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ट्रंप, वेंस और जेलेंस्की में जुबानी जंग, नहीं हो सका यूक्रेन से खनिज समझौता, न बन सकी युद्ध रोकने पर बात
अमेरिकी राष्ट्रपति के औपचारिक कार्यक्रम को लेकर कार्यकारी कार्यालय के लिए अधिकृत ओवल ऑफिस में पहली बार ऊंची आवाज सुनी गई। व्हाइट हाउस के पश्चिमी विंग में स्थित ओवल ऑफिस में शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ हुई मुलाकात कड़वे अनुभव के साथ खत्म हो गई।
IIT Baba के साथ मीडिया हाउस में मारपीट, लगाए कई गंभीर आरोप
महाकुंभ के दौरान चर्चा में आये आईआईटी बाबा ने नोएडा स्थित एक न्यूज चैनल के डिबेट प्रोग्राम में कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर बाबा के साथ अभद्रता का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आईआईटी बाबा और साधु-संत के बीच तीखी नोंकझोंक और हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है।
पलामू में नमाज पढ़ कर घर जा रहे मौलाना पर अपराधियों ने की फायरिंग
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झारिवा में नकाबपोश अपराधियों ने एक मौलाना को गोली मारने की कोशिश की। हालांकि पिस्टल से फायरिंग नहीं हो पाई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर पीड़िता मौलाना लाल मोहम्मद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
राहुल मुर्मू बने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, रोहित और महताब को भी मिली जिम्मेवारी
झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की देर रात संपन्न हो गया। 28 फरवरी को हुए इस चुनाव में 1056 मतदाताओं में से 996 ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो
तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- 20 साल पुरानी खटारा सरकार नहीं चलेगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें राजनीति, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने आज भी नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमला किया है।
अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
रांची प्रसिद्ध भोजपुरी एक्ट्रेस और स्टेज परफॉर्मर अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद में जबर्दस्त बवाल मच गया। अक्षरा का डांस करीब से देखने के लिए दर्शकों की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ ने स्टेज के पास खड़ी कुर्सियां तोड़ दीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।