फोरलेन टोल प्लाजा के पास फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार
पुलिस ने एनएच 39 फोरलेन सड़क निर्माण के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के चुकरू स्थित टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में इस्तेमाल
भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
जिला के कटकमदाग थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात भारी मात्रा में शराब बरामद की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन मामले की जानकारी दी। पंकज कुमार ने बताया कि हुरूदाग गांव में एक व्यक्ति के जरिये नकली शराब बनाने का काम किया जा रहा है।
आज होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
हेमंत सरकार कैबिनेट की बैठ आज प्रोजोक्ट भवन धुर्वा में होगी। इस बारे में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि कैबिनेट की बैठक, बुधवार 29 जनवरी को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
रांची, लोहरदगा के विभिन्न ठिकानों पर छिपे हैं 16 संदिग्ध आतंकी, झारखंड ATS को मिली सूचना
झारखंड के विभिन्न जिलों में आतंकी संगठन अलकायदा के संदिग्ध आतंकियों के बारे में झारखंड एटीएस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। रांची के चान्हों, मांडर और लोहरदगा के कुडू समेत अन्य इलाकों में अलकायदा के झारखंड मॉड्यूल के 16 संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों के बारे में एटीएस को सूचना प्राप्त हुई है।
सेल के बोकारो स्टील प्लांट की क्षमता में हो रहा है विस्तार, 20,000 करोड़ का होगा निवेश
सरकारी कंपनी सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) की उत्पादन क्षमता में भारी विस्तार किया जा रहा है। केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने इसी सप्ताह बोकारो स्टील प्लांट का दौरा किया, जहां उन्होंने उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी विस्तार योजना का अनावरण किया।
हेमन्त सोरेन ने अबुआ बजट- 2025- 26 की निर्माण को लेकर बजट पूर्व संगोष्ठी की
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बजट के जरिए एक ऐसा दस्तावेज तैयार हो, जिससे यहां की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ सर्वांगीण विकास की राह पर राज्य आगे बढ़ सकें। इसके लिए जरूरी है कि संसाधनों का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल हो। मुख्यमंत्री आज झारखंड मंत्रालय में
टेंडर घोटाला मामले में वीरेन्द्र राम के भाई की जमानत याचिका खारिज
पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लाड्रिंग करने के आरोपित वीरेंद्र राम के भाई आलोक रंजन की जमानत
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल बैंड कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं से की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज नई दिल्ली में 24-25 जनवरी को आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन-2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम में शामिल छात्राओं ने मुलाकात की।
लोहरदगा में सड़क पर मौत बनकर दौड़ी पिकअप, 2 की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल
झारखंड के लोहरदगा जिले में मंगलवार को एक पिकअप वैन मौत बनकर सड़क पर दौड़ी। इस घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहली घटना एसपी कोठी के पास हुई।
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, राष्ट्रपति पहले दिन दोनों सदनों को करेंगी संबोधित
संसद का बजट सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी, जो दोनों सदनों को सुबह 11 बजे संसद भवन के लोकसभा कक्ष में संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, इस पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जो 3, 4 और 6 फरवरी को आयोजित की जाएगी।