पिकनिक से लौट रही स्कूल बस हुई दुर्घटना का शिकार, दर्जनों बच्चे हुए घायल
खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर मरचा भालूटोली गांव के पास पिकनिक सेलौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में 20 से अधिक बच्चे घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
खूंटी के ढाबा में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, फैंस के साथ ली सेल्फी
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान शुक्रवार शाम अचानक खूंटी के एक ढाबे में पहुंचीं। वे यहां करीब आधे घंटे तक रुकीं और फिर राउरकेला के लिए निकल गईं। सारा अली खान रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से राउरकेला जा रही थीं, जहां उनकी फिल्म की शूटिंग होनी है।
एसीबी ने पंचायत सचिव को 6 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार
हजारीबाग जिले में एसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईचाक प्रखंड के अलौंजा खुर्द पंचायत के सचिव रामेंद्र कुमार को 6 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव ने एक लाभार्थी से मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की थी।
झारखंड में कम हुई ठंड, राज्य में 10 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान
फरवरी के पहले सप्ताह में ही झारखंड में गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह में कुहासा और धुंध से दिन शुरू हो रहा है और दिन में बादल छा रहे हैं। ऐसे में धूप तीखी लगने लगी है। यही वजह है कि राज्य के सभी जिलों में तापमान में वृद्धि जारी है। राज्य में चतरा को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है।
कृषि विकास मेला का हुआ समापन, 248 किसान हुए पुरस्कृत
सिमडेगा के गांधी मेला में लगाए गए कृषि विभाग मेला का आज समापन किया गया। इस दौरान किसानों को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से हरेक वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मेला में 05 दिवसीय कृषि विकास मेला
अबुआ आवास योजना के लाभुकों के लिए नया मोबाइल ऐप लॉन्च
राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों की सुविधा के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयार किया गया है और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप की सहायता से लाभुक अपने घर के निर्माण की प्रगति को जियो टैग कर सकते हैं।
झारखंड के 4 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, केंद्र ने दि मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 4 लाख से ज्यादा बेघऱ परिवारों को अपना घर देने जा रहे हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत प्रत्येक लाभुक को 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेगी। इससे वे अपना पक्का मकान बना सकेंगे।
हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश, रांची नगर निगम में जल्द हो लॉ अफसर की नियुक्ति
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम में लॉ अफसर समेत सभी रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की पीठ ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले की सुनवाई की। अगली सुनवाई 6 मार्च को होगी।
झारखंड में अब ठंड में आएगी कमी
झारखंड में अब ठंड में गिरावट दर्ज होने लगी है। 1 फरवरी से तापमान में और वृ़द्धि दर्ज की जाएगी, इससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव से पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।गुरुवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता