सिडनी टेस्ट: भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमटी
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए। भारत के लिए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। पंत के अलावा रवींद्र जडेजा ने 26, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 और शुभमन गिल ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्कॉट बोलैंड ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
शेयर बाजार से निवेशकों को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, तूफानी तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को जीएसटी कलेक्शन के शानदार आंकड़े, आईटी सेक्टर की उछाल और अच्छे तिमाही नतीजे की उम्मीद के कारण जोरदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में जबरदस्त तेजी आ गई।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार काे पद और गोपनीयता की शपथ। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रण ने उन्हें राजभवन के राजेंद्र मंडप हॉल में आयाेजित शपथ ग्रहण समाराेह में दिलाई।
हर तीर्थयात्री-हर पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा हमारी शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा है कि महाकुम्भ में कोई भारतीय हो या विदेशी, प्रवासी भारतीय हो या प्रयागराजवासी, बिना भेदभाव सबकी सुरक्षा-सबकी सुविधा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
JMM लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव
झारखंड की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा में किस्मत आजमाएगी। बिहार की 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर राजद-कांग्रेस गठबंधन से दावेदारी करेगी। इसके लिए पार्टी बहुत जल्द कांग्रेस और राजद से बातचीत करेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की राह हुई मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 184 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। पांचवें दिन 340 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम मात्र 155 रनों पर सिमट गई।
वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ की बजट पूर्व पांचवीं बैठक
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पांचवीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की। सीतारमण की अध्यक्षता में यह बैठक आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के हिस्से के रूप में आयोजित की गई,
साल के आखिरी मिशन के लिए ISRO तैयार, आज रात स्पेडएक्स मिशन की लॉन्चिंग
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) स्पेडएक्स मिशन की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। सोमवार रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) क लॉन्चिंग होगी। भारत इस मिशन की सफलता के बाद अमेरिका,
विदेश मंत्री एस. जयशंकर कल कतर के लिए होंगे रवाना, शेख मोहम्मद से करेंगे मुलाकात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 30 दिसम्बर, सोमवार को कतर की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना होंगे। जयशंकर 30 दिसंबर से 01 जनवरी 2025 तक कतर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वो कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकत करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कतर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा की।
हिमाचल में थमी बर्फबारी, 400 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध
हिमाचल प्रदेश में दो दिनों की भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। शिमला सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में रविवार को धूप खिली और आमजन व पर्यटकों को राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।