अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश
सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास की जांच के आदेश दिए है। CPWD द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच के आदेश दिए गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन से बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने कैंपस पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के छात्रों द्वारा लगाई की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में वह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
21 जनवरी को, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा की समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया, जिससे भारत के लिए उनकी प्रत्यर्पण की राह प्रशस्त हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (वाशिंगटन टाइम्स ) को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मंजूरी की घोषणा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, 14 और 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रही हैं। वह शुक्रवार की शाम रांची पहुंचेगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह 15 फरवरी को ही दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में भी नारेबाजी, ओवैसी ने कहा- रिपोर्ट से कई पन्ने और पैराग्राफ हटा दिये गये
आज गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष वक्फ विधेयक पर JPC रिपोर्ट के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। इस पहले इस विधेयक को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा और नारेबाजी हो चुकी है।
शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर पहुंचा रामगढ़, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुए आईडी ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हुए थे। उनमें हजारीबाग जिले के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी भी शामिल थे। शहीद करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर बुधवार की देर रात रामगढ़ पहुंचा। यहां सुभाष चौक पर समाजसेवियों और नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, 2 जवान शहीद, 2 घायल
बीजापुर-नारायणपुर सीमा पर रविवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 3 जवान घायल हुए हैं। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पी सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बल
RBI Monetry policy: रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी हो गया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज इसका ऐलान किया। रेपो रेट में इस कटौती से लोन सस्ता होगा और ईएमआई भी घटेगी।
New Income Tax bill: नए आयकर बिल को आज मिल सकती है मंजूरी
देश में आयकर से जुड़े नियमों में करीब छह दशक के बाद बदलाव होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बहु प्रतीक्षित नए आयकर विधेयक 2025 को मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे सोमवार को संसद में पेश किया जा सकता है।
एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बहरेटा सानी गांव के पास एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश हो गया।