रातू लूटकांड के दो आरोपितों के पोस्टर जारी, 20 हजार इनाम घोषित
शहर के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के पोस्टर जारी किए हैं। सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
पोस्टर में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर, 2024 को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनैती की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है।
देशभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 72,300 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने के लिए पब्लिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 80% सब्सिडी देने की घोषणा की है।
HMVP वायरल को लेकर झारखंड अलर्ट
चीन में फैला ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) झारखंड के काफी करीब आ चुका है। कोलकाता में एक मामला सामने आया है।
क्या चीन में फैला है जानलेवा वायरस?
सारी दुनिया में चर्चा है कि चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस अथवा उसके जैसा ही खतरनाक, जानलेवा वायरस फैला है। चीन खामोश है। क्या चीन इस बार भी संक्रमण के विस्फोट और विस्तार को छिपाए रखेगा? भारत सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से इन सवालों के स्पष्टीकरण मांगे हैं। क्या यह संगठन पुष्टि करेगा कि चीन में किस तरह का संक्रमण फैला है और वह भारत सरीखे पड़ोसी देशों के लिए कितना भयावह साबित हो सकता है?
10 जनवरी को रांची में सदस्यता लेंगे रघुवर दास
ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के सीएम रह चुके रघुवर दास के भाजपा में फिर से शामिल होने की तारीख साफ हो गई है। वह 10 जनवरी को रांची प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी वह स्पष्ट नहीं हुई है।
भूकंप ने मचाई तिब्बत में तबाही, अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत
तिब्बत और नेपाल के बड़े हिस्से में मंगलवार सुबह आए भूकंप ने तिब्बत में भारी तबाही मचाई है। 7.1 की तीव्रता से आए भूकंप में 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
शेयर बाज़ार में लिस्टिंग के ज़रिये 2 कंपनियों की एंट्री
घरेलू शेयर बाजार में आज दो कंपनियां ने अपने शेयरों की लिस्टिंग के जरिए दस्तक दी। इनमें एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है, जबकि दूसरी ओर कंपनी एसएमई सेगमेंट की है।
भारतीय स्वास्थ्य सचिव का दावा: देश में सांस संबंधी बीमारियों में उछाल नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने मंगलवार को वर्चुअल मोड में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें भारत में श्वांस संबंधी बीमारियों की समीक्षा की गई।
झारखंड में पुलिस ने चलाया अफीम का सफाई अभियान, 57 एकड़ में उगी पोस्त की खेती उजाड़ी
झारखंड में पुलिस अफीम पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। यहां अवैध पोस्ता की खेती के खिलाफ खूंटी जिले में पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रविवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने 37 एकड़ और ग्रामीणों ने 20 एकड़ में लगी अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के तारो में 4 एकड़, मारंगहादा थाना क्षेत्र के पतराटोली में 7 एकड़
पीएलएफआइ के दो नक्सली गिरफ्तार, देसी रायफल और कारतूस बरामद
खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के दो सक्रिय नक्सलियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी रायफल और 11 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। गिरफ्तार उग्रवादियों में विकास गोप और निमेश गोप शामिल हैँ। दोनों कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे गांव के रहने वाले हैँ। इनकी गिरफ्तारी कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से हुई है।