जम्मू-कश्मीर में रेल सेवा का विस्तार विकास के नये द्वार खोलेगा
भारत का मुकुट कहा जाने वाला जम्मू-कश्मीर महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी सीमाएं एक ओर पाकिस्तान के साथ लगी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा वास्तविक नियंत्रण रेखा कहा जाता है, वहीं दूसरी ओर भारतीय सीमा चीन के साथ लगी है। यह सारी सीमाएं अक्सर अशांत रहती हैं। एक ओर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादियों की घुसपैठ करवाता है तो चीन भी सीमा को लेकर नए-नए विवाद पैदा करता रहा है।
अडाणी के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने समेटा अपना कारोबार
गौतम अडाणी, जैक डोर्सी और कार्ल इकान समेत कई अरबपति कारोबारियों को निशाना बनाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपना कारोबार समेट लिया है। इसके संस्थापक नाथन एंडरसन ने गुरुवार को कंपनी बंद करने की घोषणा की।हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि उन्होंने कंपनी को बंद करने का फैसला लिया है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे पीठ की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। नोर्टजे ने पिछले साल जून में टी20 विश्व कप फाइनल के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
बुरे वक्त से निकलने में मदद करेंगी ये आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताया सबसे कारगर
आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक, दार्शनिक और अर्थशास्त्री थे। जिन्होंने हमें कई नियमों के बारे में बताया था। इन नियमों को अपनाकर हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हम सभी के जीवन में एक बुरा समय आता है और इससे निकलना हर कोई चाहता हैं।
जस्टिस विनोद चंद्रन ने ली सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ
देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आज जस्टिस के. विनोद चंद्रन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्र ने मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले शीर्ष अदालत के कॉलेजियम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसमें न्यायमूर्ति चंद्रन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अनुशंसित किया गया था।
भागलपुर के दारोगा की नालंदा में मौत, संदिग्ध स्थिति में कमरे में मिली लाश
नालंदा के चिकसौरा थाना में पदस्थापित 52 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर नित्यानंद मंडल की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक भागलपुर जिले के खुटहा गांव निवासी थे और पिछले दो साल से चिकसौरा थाना में तैनात थे। थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया कि नित्यानंद मंडल बुधवार रात ड्यूटी के बाद अपने बैरक में सोने गए थे।
अब 15 साल पुरानी गाड़ियों को बिना री-रजिस्ट्रेशन के नहीं चला सकेंगे, सड़क हादसों को रोकने की कवायद
सड़क पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने और प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने 15 साल पुरानी गाड़ियों के बिना री-रजिस्ट्रेशन के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 साल पुरानी गाड़ियों का संचालन बिना री-रजिस्ट्रेशन के नहीं किया जाए।
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 लाख का इनामी PLFI जोनल कमांडर गिरफ्तार
झारखंड पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पीएलएफआई का कुख्यात जोनल कमांडर और 2 लाख का इनामी अपराधी कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान, को पुलिस ने मंगलवार रात लोहरदगा जिले के कुडू में उसके घर से गिरफ्तार किया। कृष्णा यादव लंबे समय से रांची, लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिलों में दहशत फैला रहा था। हालांकि, रांची पुलिस ने अभी इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
YouTube से आइडिया लेकर पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर की दादा की हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट इलाके में 68 वर्षीय बुजुर्ग कौशल किशोर गुप्ता की हत्या उनकी सगी पोती ने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर कर दी। पोती ने यूट्यूब से हत्या का आइडिया लेकर घटना को अंजाम दिया।
हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार को चार माह में नगर निकाय चुनाव कराने का दिया समय
झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को निकाय चुनाव करने के लिए चार महीने का समय दिया। यह सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई।