संयुक्त किसान मोर्चा 20 जनवरी को देशभर में करेगा सांसदों का घेराव
शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी अपने अलग कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। एसकेएम ने कहा कि आगामी 20 जनवरी को देशभर में सभी सांसदों का घेराव किया जाएगा।
जेपी नड्डा आज दिल्ली में जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र “संकल्प पत्र भाग-I” जारी करेंगे।
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल हो गया। स्पेसएक्स ने कहा कि गुरुवार को उड़ान भरने के बाद ही दिक्कतें पेश आने लगी थीं। इस वजह से मिशन का अगला चरण पूरा नहीं हो पाया। स्पेसएक्स ने इस विफलता पर बयान जारी किया है।
आज सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम में गिरावट
सोने की कीमतों में आज यानी 17 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 115 रुपए बढ़कर 79,299 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 79,184 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,029 रुपए कम होकर 90,755 रुपए प्रति किलो हो गई है।
पीएम मोदी ने ऑटो एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज (17 जनवरी) से शुरू हो गया है। इसमें पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है।
सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध हिरासत में
एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद संदिग्ध CCTV में बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। उसे इसी इलाके से हिरासत में लिया गया है।
कल्पना सोरेन को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
झामुमो का महाधिवेशन अप्रैल में आयोजित होने की संभावना है। इस बार जीत के जश्न के साथ बड़े पैमाने पर अधिवेशन करने की तैयारी शुरू की गई है। हालांकि, तारीख और जगह अभी तय नहीं है। महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
सभी कार्यालयों प्रधान को निर्देश आपके विभाग को मिला आवंटन लैप्स ना हो
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग से प्राप्त सभी प्रकार के आवंटन एवं उसके उपरान्त किए गए व्यय के संबंध में विस्तृत रूप से बैठक आयोजित की गई
हुगली से पंजीकृत समिति काजू पैकिंग के नाम पर रोजगार देने का कर रही है दावा
जिला प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से रांची के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में चांदूर बंधु मिलन कल्याण कमिटि द्वारा महिलाओं को रोजगार प्रदान किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस संबंध में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गयी है। उन्होंने आम लोगों से इसकी सूचना जिला
24 घंटे के भीतर लूट कांड का सफल उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर के विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले के सजौर थाना बीते देर रात हुए लूटकांड का पुलिस सफल उद्भेदन करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटी गई बाइक को बरामद करते हुए दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।