राहुल गांधी पटना पहुंचते ही तेजस्वी से मिले
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल को सबसे पहले बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होना था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन पटना पहुंचने के बाद राहुल सीधे होटल मौर्या पहुंचे, जहां राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक चल रही है।
मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को बन रहा शुभ संयोग
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिवेणी, नवपंचम और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त होते हैं।
एक बार फिर 1 लाख डॉलर के पार पहुंची क्रिप्टो करेंसी
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ने एक बार फिर जोरदार तेजी दिखाते हुए 1 लाख डॉलर के स्तर को पार कर लिया। शुक्रवार देर रात बिटकॉइन 1,05,782.40 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में गिरावट आई।
अमेरिकी में चीन की कंपनी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से टिकटॉक पर प्रतिबंध को हां
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक की विदाई का रास्ता साफ कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा। रविवार को कानून लागू होने पर इसे ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक लोकप्रिय ऐप है। अमेरिका में 170 मिलियन से अधिक लोग इसका का प्रयोग करते हैं।
प्रधानमंत्री आज मप्र के हितग्राहियों को वितरित करेंगे सम्पत्ति कार्ड
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही योजना के लाभार्थी कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप आज से
आज से अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। ICC के इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच सुबह 8 बजे से शुरू होगा। 2023 में इस टूर्नामेंट का पहला खिताब भारत ने जीता था। मलेशिया में 16 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, ड्राइवर के उड़े चिथड़े
पटना में वैन से अनलोड करने के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें वैन चालक की माैके पर माैत हाे गई। धमाका इतना जोरदार था कि चालक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। शरीर के कुछ हिस्से 10 फीट हवा में उछल गए। उसका पैर कुछ दूरी पर जाकर गिरा।
झारखंड में बफीर्ली हवाओं का असर जारी
उत्तर भारत में बर्फबारी अभी जारी है। जिसका असर राज्य पर अब भी पड़ रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम इलाके में पहुंचे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आंशिक असर झारखंड पर पड़ रहा है। यही वजह है कि दिन में आकाश में बादल छाने और गुलाबी धूप होने से हल्की राहत मिल रही है।
बगहा एसडीएम-अपर समाहर्त्ता ने प्रखण्ड कार्यालय,रामनगर में योजनाओं का अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच किया
बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखण्ड कार्यालय, रामनगर में शुक्रवार को अनुमण्डल पदाधिकारी,बगहा गौरव कुमार एवं अपर समाहर्त्ता , पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा संयुक्त रूप से योजनाओं का अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच किया गया, जांच के क्रम में योजनाओं में घोर अनियमतिता पायी गई है।
पटना में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट से एक की मौत, दूसरा घायल
राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अन्तर्गत भूतनाथ रोड के समीप बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल का ऑक्सीजन गैस सिलेंडर शुक्रवार की शाम ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर वाहन से अनलोड करने के दौरान अचानक फट गया। इस घटना में ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे एक कर्मी के चीथड़े उड़ गए। मौके पर ही उसकी मौत हो