भारत की पहली सोलर-पावर्ड कार ईवा लॉन्च
पुणे वेस्ड स्टार्टअप कंपनी वायवे मोबिलिटी ने ऑटो एक्सपो में भारत की पहली सोलर पावर से चलने वाली कार ईवा लॉन्च की है। वेव ईवा एक छोटी कार है जिसमें 2 व्यक्ति और एक बच्चा बैठ सकता है। कंपनी कार को एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है।
सरकार बजट सत्र में पेश कर सकती है नया आयकर विधेयक
सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है। इसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल बनाना, उसे समझने योग्य बनाना तथा पृष्ठों की संख्या में करीब 60 फीसदी की कमी करना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई के बजट में इसकी घोषणा की थी।
जमशेदपुर में बस से आठ किलो गांजा बरामद, कंडक्टर गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की बरसोल थाना पुलिस ने एक बस से आठ किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है।
गुरु सद्गुरु के पैर छूते हुए नजर आईं कंगना: ‘इमरजेंसी’ की सफलता के लिए लिया आशीर्वाद
कंगना रनोट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अनुपम खेर के साथ आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु को फूलों का गुलदस्ता दे रही हैं और उनके पांव छूते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, 17 जनवरी को जुहू के पीवीआर में फिल्म इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी,
झारखंड के इन 2 सांसदों को केंद्र ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड के दो सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें गोड्डा से सांसद डॉ निशिकांत दुबे और लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को देवघर एम्स के शासी निकाय का सदस्य बनाया गया है। इस निर्णय से संबंधित गजट स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया है।
राज्य में कोयला कर्मियों को PF पर मिलेगा 7.6% ब्याज
कोयला कर्मियों के भविष्य निधि (PF) पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7.6 प्रतिशत ब्याज दर तय की गई है। यह दर पिछले वर्ष की तरह ही बनी रहेगी। शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित सीएम PFO (कोल माइन्स प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में इस पर सहमति बनी।
छापेमारी करने गई CISF की टीम पर कोयला तस्करों का हमला, खूब चले पत्थर
धनबाद के निरसा के गलफरबड़ी क्षेत्र में बंद पड़े बर्न स्टैंडर्ड कारखाना में अवैध खनन स्थल पर छापेमारी के लिए सीआईएसएफ की टीम गई थी। जिसके बाद कोयला तस्करों के द्वारा सीआईएसएफ की टीम पर हमला कर दिया गया। कोयला तस्करों द्वारा सीआईएसफ की टीम के ऊपर पथराव भी किया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए BCCI ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही, शुभमन गिल उपकप्तान होंगे है। टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका मिला है। शमी चोट की वजह से नवंबर, 2023 से टीम से बाहर थे।BCCI ने वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 मेंबर्स स्क्वॉड की जानकारी दी।
कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार, सजा का ऐलान सोमवार को होगा
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। जस्टिस अनिर्बान दास दोपहर 2.30 बजे फैसला सुनाया। संजय रॉय को सजा सोमवार को सुनाई जाएगी। अदालत ने 162 दिन बाद फैसला सुनाया है। रेप-मर्डर की घटना 9 अगस्त 2024 की है और फैसला 18 जनवरी 2025 को आया है। CBI ने आरोपी संजय के लिए फांसी की मांग की है।
झारखंड विधानसभा में 25 समितियों का पुनर्गठन, कल्पना सोरेन को मिली ये एहम जिम्मेदारी
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके लिए सभापति और सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।