दुर्घटना में तीन की मौत, मृतकों की हुई पहचान
विष्णुगढ़ के नरकी में सदारो गांव के समीप बोकारो के फुसरो जा रही यात्री बस का टायर फटने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। अनियंत्रित बस इस दौरान सड़क पर पलट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को मृतकों की पहचान हो सकी है।
बाबूलाल मरांडी हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर जल्द ही मुहर लग सकती है। नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का नाम अब तक सबसे आगे है।
अररिया का सुंदरनाथ धाम, जहां से मुख्यमंत्री 22 जनवरी को करेंगे प्रगति यात्रा की शुरुआत
सुंदरनाथ धाम का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व काफी पुराना है। बिहार कभी सबसे अमीर और विविध जातीयता का केंद्र था। चाहे रामायण हो, महाभारत हो, या बौद्ध धर्म, इन सभी की बिहार की समृद्ध संस्कृति के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बिहार में आज भी बौद्ध काल और महाभारत काल के
खूंटी में 489 लाभुकों के बीच तीन करोड़ 53 लाख की परिसंपत्तियों का किया गया वितरण
नालसा दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को खूंटी जिले के सभी छह प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्र कें लोगों को मुख्य धारा
मंत्री दीपक बिरुवा ने किया पुरनापानी पंचायत में नदी पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा टोंटो प्रखंड अंतर्गत पुरनापानी पंचायत अंतर्गत रोरोटोला से बराबासा में नदी पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार व परिवहन विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरुवा
किशनगंज को मिली 1117 करोड़ की सौगात, 25KM का बनेगा फोरलेन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने किशनगंज जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत किशनगंज-बहादुरगंज प्रखंड में एनएच-27 और एनएच-327ई को जोड़ने वाला 24.849 किलोमीटर लंबा फ़ॉरलेन हाईवे बनाया जाएगा।
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपित मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को आज तड़के ठाणे जिले के कासारवडवली इलाके से गिरफ्तार करके रविवार को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
सर्राफा बाजार में कमजोरी के रुख से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक
लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। आज सोने की कीमत में 160 रुपये से लेकर 170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाईपास्ट करेंगे 40 एयरक्राफ्ट, ध्रुव और तेजस नहीं भरेंगे उड़ान
देश के गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए सेना के जवान कड़ाके की ठंड में रिहर्सल करके पसीना बहा रहे हैं। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर झांकियों के माध्यम से ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ को प्रदर्शित किया जाएगा। वायु सेना के 40 एयरक्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे, जिनमें 22 फाइटर एयरक्राफ्ट होंगे।
अभिनेत्री गुल पनाग और मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने की ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की अगुवाई
अभिनेत्री गुल पनाग और अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश में खेल और फिटनेस संस्कृति का निर्माण करने का यह एकमात्र तरीका है। अभिनेत्री पनाग और मुक्केबाज बूरा ने रविवार को गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में