News Saga Desk
पटना। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। युवक जिम से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रामकृष्ण पथ पर 2 अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोका और गोली चला दी, लेकिन वो बच गया। दूसरी गोली चलाते समय पिस्टल में फंस गई। किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित जयदीप सीवान का रहने वाला है। पटना में बीपीएससी की तैयारी करता है। अब इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। इस घटना के बाद जयदीप का पूरा परिवार डरा हुआ है। हमलावर के डर से रिश्तेदार के घर चला गया है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई अपराधियों की पहचान
इस संबंध में विधि व्यवस्था डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे ने बताया है कि बुधवार को शाम के समय बुलेट सवार जयदीप पर अपराधियों ने फायरिंग की है। हमलवार हेलमेट पहना हुआ था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। एक जगह बाइक चला रहे अपराधी ने हेलमेट उतारी है। जिससे उसकी पहचान हो गई है। गाड़ी के नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात तीन जगहों पर छापेमारी की गई है।
No Comment! Be the first one.