डीजीपी अनुराग ने मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

News Desk Saga

रांची। रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए वर्ष 2024 में राज्य में कुल 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 09 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। संगठित आपराधिक गिरोह के कुल 154 अपराधियों और एटीएस के जरिए 04 अलकायदा के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

डीजीपी गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में अवैध मादक पदार्थ के प्रयोग और व्यापार में संलिप्त कुल 1362 आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा गया और एक करोड़ बयासी लाख इक्यावन हजार नौ सौ पचास रुपये के साथ कई प्रकार के अवैध मादक पदार्थों को भी जप्त किया गया। उन्हाेंने बताया कि वर्ष 2024 में ही साइबर अपराध में संलिप्त कुल 1869 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया और कुल आठ करोड़ सत्रह लाख चौरासी हजार सात सौ चौदह रुपये के साथ कई अवैध वस्तुएँ जप्त की गईं। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध से संबंधित करीब सरसठ करोड़ बीस लाख बीस हजार पांच सौ तेरह रुपये फ्रीज किये गये तथा कुल तीन करोड़ सत्ताइस लाख तिरानवे हजार सतहत्तर रुपये पीड़ित को उपलब्ध कराये गये।

उन्हाेंने बताया कि आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं उनके समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय स्तर से एवं राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” आयोजित किये गये हैं। लगातार आयोजन किये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आम जनता के शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गयी है एवं आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

आज के दिन हम अपने संविधान के प्रति समर्पित होकर संविधान में निहित प्रावधानों , मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखते हुए एक मजबूत, समृद्ध और अधिक समावेशी भारत बनाने के साथ झारखण्ड को अपराध और नक्सल मुक्त राज्य बनाने की ओर अपना अहम योगदान देना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More