झारखंड में बफीर्ली हवाओं का असर जारी

News Saga Desk

रांची। उत्तर भारत में बर्फबारी अभी जारी है। जिसका असर राज्य पर अब भी पड़ रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम इलाके में पहुंचे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आंशिक असर झारखंड पर पड़ रहा है। यही वजह है कि दिन में आकाश में बादल छाने और गुलाबी धूप होने से हल्की राहत मिल रही है। जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम कनकनी, धुंध और कोहरा रह रहा है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी राज्य के कई हिस्सों में सुबह-सुबह कोहरे का असर दिखा। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से मौसम में ठंडी हवाओं को असर देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड का व्यापक असर लगभग समाप्त होने की संभावना है।

इधर राज्य में सबसे कम तापमान शुक्रवार को सरायकेला के जगन्नाथपुर में रहा। यहां का सबसे कम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी देखी गई। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो गुरुवार की अपेक्षा 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा बाकि जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा।


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More