चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, जमशेदपुर के TMH में भर्ती 

News Saga Desk

सरायकेला। सरायकेला से बीजेपी विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें ब्लड प्रेशर और लूज मोशन की शिकायत थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चंपाई सोरेन ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर दी। उन्होंने कहा, ”स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।” 


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More