शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक लुढ़का

News Saga Desk

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 570.97 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 76,807.94 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 185.45 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 23,246.05 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल एक शेयर में तेजी है, जबकि बाकी 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। वही, निफ्टी के 50 शेयरों में से दो शेयरों में तेजी और 48 शेयरों में गिरावट है। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वही, ऑटो में 1.15 फीसदी, मेटल में 1.31 फीसदी, ऑयल एंड गैस में 1.18 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.39 फीसदी की गिरावट है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 241 अंक गिरकर 77,378 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 95 अंक की गिरावट के साथ 23,431 के स्तर पर बंद हुआ था।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More