वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ की बजट पूर्व पांचवीं बैठक

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पांचवीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की। सीतारमण की अध्‍यक्षता में यह बैठक आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के हिस्से के रूप में आयोजित की गई, जिसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने वित्‍त मंत्री को कई सुझाव दिए। वित्‍त मंत्रालय ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा कि केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री सीतामरण ने आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के संबंध में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पांचवीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए वित्‍त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। इन सुझावों से आगामी केंद्रीय बजट में प्रमुख आर्थिक प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय चुनौतियों को सुनिश्चित किया जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में वित्त सचिव और, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बैठक के दौरान अर्थव्यवस्था पर अपने विचार रखे। उल्‍लेखनीय है कि वित्‍त मंत्री सीतारमण आगामी वित्त वर्ष 2025-26 का केंदीय बजट एक फरवरी, 2025 को संसद में पेश करेंगी। बजट पूर्व परामर्श बैठक केंद्रीय बजट को आकार देने से जुड़ा आवश्यक कदम है, जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है। इन बैठकों में मिले सुझावों से विविध हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More