पटना में 2 दिन में साइबर फ्रॉड के 40 केस

News Saga Desk

पटना। पटना में इन दिनों साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। पिछले 2 दिनों में 40 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ठगों ने करीब 2.59 करोड़ की ठगी की है। सबसे अधिक ट्रेडिंग के नाम पर ठगी हुई है। इसके अलावा बिजली कटने और लड़की के चक्कर में भी कई लोगों ने पैसे गंवा दिए।

शास्त्री नगर थाना थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी निवासी कृष्ण मोहन ओझा को एक लड़की ने फोन पर पहले अपने बातों में फंसाया। कुछ दिनों में दोस्ती गहरी होने के बाद मुलाकात भी हुई। इस दौरान लड़की ने भरोसे में लेकर ट्रेडिंग में निवेश करा दिया। एक दिन बात करते-करते कृष्ण मोहन का मोबाइल लेकर गायब हो गई। सब कुछ फोन में ही था। कम लागत में ज्यादा फ्रॉफिट के चक्कर में 33.50 लाख रुपए गंवा दिए।

इसी तरह बाइपास इलाके के रहने वाले वरुण को भी एक लड़की ने फोन पर ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया। वरूण लड़की के बातों में आकर बैंक से लोन लेकर 22.68 लाख रुपए निवेश किया। ठगी का एहसास होने पर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया।

Read More News

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

ভুরকুন্ডায় শীঘ্রই গড়ে উঠতে পারে কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন, কেন্দ্রীয় কয়লামন্ত্রীর সঙ্গে বৈঠকে আশ্বাস

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি, ৩০ জুলাই: ভুরকুন্ডায় কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন নির্মাণের...

Read More