ATS की टीम में फेरबदल, अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर समते इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला 

News Saga Desk

रांची। झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराने वाले इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें झारखंड एटीएस से हटाकर रामगढ़ जिले में भेजा गया है। पीके सिंह के साथ झारखंड पुलिस के कई अन्य अफसरों और जवानों का भी तबादला हुआ है। इस संबंध में डीआईजी कार्मिक द्वारा आदेश जारी किया गया है। इंस्पेक्टर पीके सिंह को खास तौर पर उनकी बहादुरी और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है। अब उनका तबादला उस जिले में हुआ है, जहां कभी गैंगस्टर अमन साहू का खौफ था। बताया जा रहा है कि अमन साहू की मौत के बाद भी उसके कुछ गुर्गे इस इलाके में सक्रिया हैं। 

एटीएस से रामगढ़, बोकारो और अन्य जिलों में भेजे गए पुलिसकर्मियों की लिस्ट इस प्रकार है 

इंस्पेक्टर डॉ. पीके सिंह – एटीएस से रामगढ़  
सब इंस्पेक्टर पंकज किशोर सिंह – एटीएस से रामगढ़  
सब इंस्पेक्टर सूबेदार यादव – एटीएस से रामगढ़  
सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा – एटीएस से रामगढ़  
हवलदार राकेश कुमार – जामताड़ा से रामगढ़  
हवलदार राजीव कुमार – लोहरदगा से रामगढ़  
आरक्षी मोहम्मद आफताब आलम – एटीएस से रामगढ़  
आरक्षी मंतोष कुमार – एटीएस से बोकारो  
आरक्षी विजय कुमार – एटीएस से बोकारो  
आरक्षी उत्तम कुमार – एटीएस से बोकारो  
आरक्षी मुकेश कुमार रजवार – एटीएस से रामगढ़  


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More