dream11 में टीम बनाकर पलामू के युवक ने जीते 3 करोड़, मात्र 49 रुपये लगाकर हासिल की जीत

News Saga Desk

पलामू। dream11 में टीम बनाकर लोग करोड़ों रुपए जीत रहे हैं। इसी बीच पलामू जिले के रवि मेहता ने भी 3 करोड़ जीत लिए है। रवि मेहता एक मजदूर का बेटा है। रवि ने dream11 में मात्र 49 रुपए लगाकर 3 करोड़ जीते हैं। रवि मेहता गांव में ही एक छोटा सा किराना दुकान चलाते हैं। वह 8 सालों से dream11 में टीम बनाकर किस्मत को आजमा रहे थे। आखिरकार इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया। रवि मेहता पलामू जिले के मेदिनीनगर के सदर प्रखंड के कौड़िया के तेलियाबांध के रहने वाले हैं। उन्होंने गुजरात और राजस्थान रॉयल में टीम बनाकर 3 करोड़ रुपए जीतकर सबको चौंका दिया । उनकी इस बड़ी जीत की खबर सामने आते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। फिलहाल युवक का परिवार बेहद खुश है। 

रवि कुमार ने बताया कि वह 2018 से dream11 में टीम बनाते थे, अब तक dream11 में 5 लाख से अधिक रूपेश हार चुके हैं। लेकिन कल गुजरात और राजस्थान रॉयल में टीम बनाया और 3 करोड रुपए जीते। जीतने के बाद एक करोड़ रुपये dream11 से अपने खाते में विड्रोल कर लिया है और बाकी पैसे 24 घंटे के बाद खाते में विड्रोल होगा। रवि के माता-पिता ने कहा कि रवि को किराना दुकान का सामान लाने के लिए पैसा देते थे ,लेकिन प्रति दिन dream11 में टीम लगाकर कुछ पैसा हार जाता था। कई बार हम लोग रवि को माना भी करते थे, लेकिन रवि नहीं माना धीरे-धीरे वह दुकान में बैठकर टीम बनाता रहा और आज मेरा बेटा 3 करोड जीत गया। हमें अपने बेटे पर गर्व हो रहा है। उनके माता-पिता ने कहा कि वे इस पैसे से कुछ जमीन खरीदेंगे और बिजनेस में लगाएंगे। 


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More