आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका

News Saga Desk

रांची। झारखंड का मौसम आज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी दी है। इसे लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 10 अप्रैल से फिर आसमान साफ होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

8 अप्रैल को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 अप्रैल को ही रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में बादल छाए रहेंगे। कहीं- कहीं तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को भी रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का बदलाव होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, वहीं न्यूनतम तापमान भी कम हो सकता है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More