News Saga Desk
रांची। झारखंड का पहला एयर शो रांची में आयोजित होगा। आज रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से भारतीय वायुसेना के एक दल ने मुलाकात की। दल ने डीसी से रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम के द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की। सूर्यकिरण टीम की तरफ से 19 और 20 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पहले 17 अप्रैल 2025 को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने उपायुक्त से एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी से संबंधित जानकारी साझा की।
उपायुक्त ने वायु सेना के आए दल को आश्वासन देते हुए कहा की जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता किया जाएगा। साथ ही सभी तरह की प्रशासनिक तैयारी, एयर शो से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार, तकनीकी सहयोग आदि के लिए जिला प्रशासन ने वायु सेवा की टीम को आश्वासत किया। बैठक में भारतीय वायुसेना की ओर से विंग कमांडर पी के सिंह और स्क्वाड्रन लीडर वालिया एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
No Comment! Be the first one.