News Saga Desk
रांची। विस्थापितों और सीआईएसएफ बलों के साथ हुए झड़प मामले में बीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोकारो डीसी विजया जाधव ने जीएम को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। दरअसल डीसी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ देर रात बैठक की। साथ ही घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। बोकारो ने डीसी ने गठित कमेटी को पूरे घटनाक्रम की जांच बीएसएल प्रशासनिक भवन के सीसीटीवी फुटेज और मीडिया से प्राप्त फुटेज के साथ साथ अन्य साक्ष्य माध्यम से मामले की जांच कर शीघ्र इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
किन बातों को मान लिया गया है
ट्रेनिंग पूरी कर चुके सभी विस्थापित अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को बीएसएल प्रबंधन 21 दिनों में पद सृजित कर तीन माह के अंदर उन्हें नियुक्ति देगा। वहीं, प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
लाठीचार्ज में मारे गये मृतक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को बीसीएल नियोजन देगा।साथ ही बीएसएल प्रबंधन घायलों को बीजीएच में मुफ्त उपचार और 10,000 रुपये मुआवजे का भुगतान करेगी।
प्रति माह 15 तारीख को बीएसएल विस्थापितों के साथ होगी बैठक
अन्य मांगों के लिए बीएसएल विस्थापितों के साथ प्रति माह 15 तारीख को जिला नियोजन पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता की उपस्थिति में बैठक कर वहां लिये गये फैसले का अनुसरण करेगी। उपरोक्त सभी बातों को लेकर उपायुक्त ने अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास को प्रत्येक माह बैठक का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
No Comment! Be the first one.