झारखंड में कई जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका, कल से मौसम होगा साफ, सताएगी गर्मी

News Saga Desk

रांची।  झारखंड का मौसम इनदिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। रांची समेत कई जिलों में गुरुवार को हल्के काले बादल छाए रहे और तेज रफ्तार में हवा भी चली। कई हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात और बारिश हुई। इधर, पिछले 24 घंटे में गोड्‌डा सबसे गर्म रहा। शुक्रवार को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा जिले को छोड़कर अन्य जिलों में मेघ गर्जन होगा। यहां तेज हवा के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। शुक्रवार को पलामू, गढ़वा और लातेहार को छोड़ कोल्हान समेत अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 5 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस गोड्‌डा में रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। 


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More