बिहार से आने वाले इन 5 प्रत्याशियों ने दिल्ली चुनाव में हासिल की जीत, जानिए कौन किस क्षेत्र से जीते

News Saga Desk

पटना।  बिहार से ताल्लुक रखने वाले 5 प्रत्याशियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। इनमें से 3 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और 2 आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा से दरभंगा के अभय वर्मा, बक्सर के डॉ पंकज कुमार सिंह और खगड़िया के चंदन कुमार चौधरी ने जीत हासिल की है। जबकि आप से मधुबनी के अनिल झा और संजीव झा ने चुनावी मैदान में सफलता पाई। 

बुराड़ी सीट पर चौथी बार पाई सफलता

बताया जा रहा है कि संजीव झा ने दिल्ली की बुराड़ी सीट से चौथी बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से अभय वर्मा ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है। वे मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले हैं और पेशे से वकील हैं। वर्मा ने यहां 65,858 वोट प्राप्त करते हुए आप के उम्मीदवार बीबी त्यागी को 11,542 वोटों से हराया है। 

अनिल तीसरी बार बने विधायक

इसके साथ ही मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के बरहा गांव के रहने वाले अनिल झा ने भी तीसरी बार किरारी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के बजरंग शुक्ला को 21,871 वोटों से हराया। जानकारी हो कि पहले 2 बार अनिल भाजपा से ही जीते थे। लेकिन इस बार उन्होंने आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

चंदन की जीत का मना जश्न

वहीं, खगड़िया जिले के चकप्रयाग गांव के रहने वाले चंदन कुमार चौधरी ने भाजपा के टिकट पर संगम विहार विधानसभा सीट पर 54,049 वोट प्राप्त किए। उन्होंने आप के दिनेश मोहनिया को सिर्फ 344 वोटों के अंतर से हराया है। हालांकि, चंदन की जीत पर उनके पैतृक गांव चकप्रयाग में खुशी का माहौल है। यहां गांववासियों ने महावीर मंदिर में मिठाई चढ़ाई और एक-दूसरे को अबीर लगाकर जश्न मनाया। चंदन की पत्नी नीलू चौधरी दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता हैं।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More