इस बार गर्मी में नहीं  होगी पेयजल की समस्या

NEWS DESK SAGA

रांची। गर्मी ने राज्य भर में दस्तक दे दी है। लगभग हर वर्ष गर्मियों में राजधानी रांची के लोगों को पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसका कारण अपेक्षा के अनुसार बारिश का नहीं होना है। हालांकि इस बार मॉनसून की अच्छी बारिश होने से गर्मी में रांची के सभी डैम लबालब भरे हुए हैं। इससे इस वर्ष गर्मियों में यहां के लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होगी। राजधानी रांची के मुख्य तीन डैम धुर्वा डैम, गोंदा और गेतलसूद से राजधानी के पेयजल की जरूरत की पूर्ति होती है। रविवार को धुर्वा डैम में पेयजल का स्तर 2193 फिट 6 इंच है, जबकि पिछले वर्ष डैम का जलस्तर 2187 फिट 3 इंच था। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष डैम में 6 फिट अधिक पानी है। यही स्थिति लगभग गोंदा और गेतलसूद डैम की भी है। इन दोनों डैम में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More