क्राइस्ट विश्वविद्यालय बेंगलुरु में सम्मानित हुईं झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

News Saga Desk

बेंगलुरु। बेंगलुरु के क्राइस्ट विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मान समारोह में झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सम्मानित हुई। इस सम्मान समारोह में देश भर के कई सांसद, विधायक और मंत्री सम्मानित हुए। क्राइस्ट विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद समाज में अपने काम के दम पर अलग पहचान बनाने वाले सफल छात्रों को ये सम्मान दिया गया। सम्मान पाने वाले सभी आज अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर मुकाम पर है। सम्मान पाने के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अपनों के हाथ सम्मान पाना गर्व की बात है। बेंगलुरु के क्राइस्ट विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मान पा कर जो सुखद अनुभूति हुई उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को गढ़ने में शिक्षण संस्थान का हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरुदेव हमेशा पथ प्रदर्शक की भूमिका में रहे है। क्राइस्ट विश्वविद्यालय देश के गिने चुने उन विश्वविद्यालयों में शामिल है जहां शिक्षा प्राप्त करना हर एक मेधावी छात्र का सपना होता है। विश्वविद्यालय के प्रांगण में आ कर पुरानी यादें ताजा हो गई और वो तमाम सपने भी जो भविष्य को लेकर अक्सर देखती थी। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ सांसद सुधा मूर्ति, सांसद फ्रांसिस जॉर्ज, कर्नाटक सरकार में राजस्व मंत्री कृष्णा गौड़ा, सांसद मल्लेश बाबू , विधायक चांडी ओमन, विधायक दर्शन ध्रुवनरायणा , सांसद सागर ईश्वर खंड्रे को विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया। 


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More