बेतला नेशनल पार्क जा रहे हैं तो हो जायें होशियार, हिसंक हुए हाथी; आपसी संघर्ष में 2 की मौत

News Saga Desk

पलामू ।   पलामू टाइगर रिजर्व में हाथियों का प्रजनन काल शुरू हो गया है, जिससे वे हिंसक हो रहे हैं और आपस में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी कारण पिछले 20 दिनों में 2 हाथियों की मौत हो गई। 16 फरवरी को पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में हाथियों के 2 गुटों में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें एक हाथी की मौत हो गई। शनिवार को बेतला नेशनल पार्क के इलाके में भी हाथियों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 2 दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी भी मौत हो गई।  

वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि प्रजनन काल शुरू होने के कारण हाथी अधिक आक्रामक हो रहे हैं। PTR के उप निदेशक प्रजेशकांत जेना ने कहा कि साल में एक बार हाथियों का प्रजनन काल आता है, जिसमें उनकी आंखों और सिर के पास से एक गीला पदार्थ निकलता है। इसी दौरान वे अधिक आक्रामक हो जाते हैं। यह हाथियों का प्राकृतिक व्यवहार है और कभी-कभी उनके हिंसक स्वरूप देखने को मिलते हैं।  

झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व और दलमा वन क्षेत्र हाथियों के मुख्य आवास स्थल हैं। PTR में 180 से 200 हाथी हैं। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट की एक टीम ने कैंप कर हाथियों के व्यवहार का आकलन किया है और जल्द ही सर्वे रिपोर्ट जारी की जाएगी। PTR के हाथी आमतौर पर कम हिंसक होते हैं और इनका एक ही दांत होता है। विभाग ने इन हाथियों की उत्पत्ति को समझने के लिए जेनेटिकल अध्ययन भी किया है। हाथियों के बढ़ते आक्रामक व्यवहार को देखते हुए वन विभाग अलर्ट पर है।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More