पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने ED की याचिका खारिज की 

News Saga Desk

रांची। रांची की PMLA की विशेष कोर्ट ने ईडी की याचिका को खारिज कर दी है, जिसमें एजेंसी ने कोर्ट से पूजा सिंघल को किसी भी विभाग का चार्ज देने से रोकने की मांग की थी। कोर्ट का यह फैसला पूजा सिंघल के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। ईडी और पूजा सिंघल के वकीलों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया। ईडी ने कोर्ट में कहा था कि अगर राज्य सरकार पूजा सिंघल को कोई विभाग सौंपती है तो वह अपने पद का गलत इस्तेमाल कर सकती हैं और केस को प्रभावित कर सकती हैं। लेकिन कोर्ट ने यह मानते हुए कहा कि पूजा सिंघल को पोस्टिंग देने का अधिकार केवल राज्य सरकार को है, और इस मामले में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं करेगा। 

बता दें कि पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को ईडी ने मनरेगा घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले 5 मई 2022 को ईडी ने उनके 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें बेहिसाब पैसे और महत्वपूर्ण निवेश संबंधी जानकारी मिली थी। छापेमारी में उनके सीए सुमन सिंह के घर और ऑफिस से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद हुई थी। पूजा सिंघल फिलहाल सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव के पद पर कार्यरत हैं। दिसंबर 2022 में उन्हें जेल से रिहा किया गया था, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभी भी वे अभियुक्त हैं। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उनका सस्पेंशन खत्म किया जा चुका है।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More