आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक लोकसभा में पेश
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को आप्रवास एवं विदेशी विषयक विधेयक-2025 विचार के लिए लोकसभा में पेश किया। विधेयक का उद्देश्य देश में आप्रवासन से जुड़े कानूनों को नए सिरे से परिभाषित करना है।
आनंद विहार इलाके में टेंट में आग लगने से तीन मजदूरों की मौत
शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में बीती देर रात एक अस्थायी टेंट में आग लग गई। हादसे में तीन मजदूरों की जलकर मौत हो गई जबकि एक मजदूर मामूली रूप से झुलस गया। घटना बीती रात 2 बजकर 22 मिनट की है। आग में एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया।
लोकसभा में राहुल गांधी ने की वोटर लिस्ट पर चर्चा कराने की मांग
लोकसभा में नेता विपक्ष नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में मतदाता सूची में अनियमितता का मुद्दा उठाया और कहा कि देशभर से इसकी शिकायतें मिल रही हैं। गैर एनडीए शासित राज्यों से यह मुद्दा उठ रहा है। राहुल ने विशेष रूप से महाराष्ट्र का उदाहरण दिया।
राज्यसभा से विपक्ष ने किया वाकआउट, नड्डा बोले- इन्हें फ्रेशर कोर्स कराने की जरूरत
संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत के पहले दिन सोमवार को दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने शोर-शराबा और हंगामा किया। काफी देर नारेबाजी करने के बाद राज्यसभा से विपक्ष ने वॉकआउट भी किया। विपक्ष के इस आचरण पर राज्य सभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नाराजगी व्यक्त की।
यूपीएससी ने जनवरी 2025 के लिए भर्ती परिणाम घोषित किए
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने घोषणा की है कि उसने जनवरी 2025 के लिए भर्ती परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने कहा कि उसने डाक संचार के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया है। यूपीएससी की ओर से ……
कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस जोयमाला बागची सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस जोयमाला बागची को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो जाएगी।
वृंदावन की होली में बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एकसाथ 2000 विधवाएं मनाएंगी रंगों का त्योहार
मथुरा के ब्रज में होली के रंगारंग उत्सव का आगाज हो चुका है। इस बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना पहुंचकर राधा रानी के दर्शन किए और पूजन किया। इसके बाद उन्होंने फूलों और लड्डू से होली की शुरुआत की। इस बार होली का उत्सव वृंदावन में और भी खास होने वाला है।
मणिपुर में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के पहले दिन फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के लोगों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प
मणिपुर में कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में करीब 2 साल बाद फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर शनिवार को जैसे ही बसें चलनी शुरू हुईं, कुकी समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
एटीएस ने हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी को जम्मू कश्मीर से किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की सहारनपुर की टीम ने मुरादाबाद पुलिस के सहयोग से 25 हजार के इनामी संदिग्ध आतंकी उल्फत हुसैन को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट के भारत विकास केंद्र कैंपस का किया शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट के प्रस्तावित भारत विकास केंद्र (आईडीसी) परिसर का शिलान्यास किया। इससे माइक्रोसॉफ्ट और उप्र सरकार के बीच प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा मिलेगी और भारत को एआई-फर्स्ट नेशन बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।