एनआईए का जम्मू-कश्मीर में 12 से अधिक स्थानों पर छापा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह जम्मू-कश्मीर में 12 से अधिक स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पाकिस्तान से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हाल ही में हुए हमलों की चल रही जांच से जुड़ी है।
संसद को फ्रीबीज पर विचार करने की आवश्यकताः जगदीप धनखड़
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि प्रलोभन तंत्रों पर, तुष्टीकरण पर, जिसे अक्सर फ्रीबीज के रूप में जाना जाता है, इस सदन को विचार करने की आवश्यकता है। क्योंकि देश केवल तभी प्रगति करता है जब पूंजीगत व्यय उपलब्ध हो।
राजनाथ सिंह ने नीदरलैंड के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, एआई जैसे क्षेत्रों में मिलकर करेंगे काम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स के साथ बैठक की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने रक्षा, सुरक्षा, सूचना आदान-प्रदान, हिंद-प्रशांत और नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
डिफेन्स इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल राणा 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर
रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा 19-21 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा खुफिया सहयोग को और मजबूत बनाने के साथ-साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।
औरंगजेब विवाद में हिंसा की आग में जला नागपुर: घर, वाहन और दुकानें खाक,DCP पर कुल्हाड़ी से हमला
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जला दिया। VHP के मुताबिक, ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी।
अहमदाबाद में शेयर बाजार के दिग्गज मेघ शाह के फ्लैट से 87 किग्रा सोना और एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त
गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अहमदाबाद के पालडी इलाके में अविष्कार फ्लैट्स पर छापा मारकर 87.900 किलोग्राम सोना और 1.3 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। यह बरामदगी शेयर बाजार के दिग्गज महेंद्र शाह और उनके बेटे मेघ शाह के फ्लैट से की गई है।
दिल्ली-एनसीआर में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी पकड़े गए
पूर्वी दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ व एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने दिल्ली-एनसीआर में रह रहे सात अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दिलावर खान, ब्यूटी बेगम, रफीकुल, तौहीद, मोहम्मद अज़हर, जाकिर मलिक और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
PM सूर्य घर योजना: 10 लाख घरों में लगा सोलर पैनल, फ्री बिजली और सब्सिडी का भी मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसे लेकर सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक यह संख्या 10 लाख को पार कर चुकी है।
EID में मुसलमानों को BJP सरकार देगी “सौगात-ए-मोदी”,क्या है ये तोहफा…जानिए
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने रमजान के पवित्र महीने और आगामी त्योहारों को लेकर “सौगात-ए- मोदी” अभियान की शुरुआत की है। दरअसल, इस अभियान का मकसद देशभर के 32 लाख जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।
ओवैसी भी शामिल हुए वक्फ विधेयक के विरोध प्रदर्शन में, भाजपा ने कहा- कुछ लोग कठपुतली की तरह नाच रहे
एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी आज जंतर-मंतर पर वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 के खिलाफ चल रहे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। जंतर मंतर पर जारी इस धरना-प्रदर्शन में कई मुस्लिम संगठन के नेता भी शामिल हैं।