गणतंत्र दिवस पर बिहार के इन 9 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर बिहार पुलिस के 9 अधिकारियों को पदक से सम्मानित करेंगी। ये पदक विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जा रहे हैं। इस दौरान सम्मानित होने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कस्सी सुहिता अनुपम, IPS संजय कुमार, IPS मनोज कुमार के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पहुंची श्रीलंका
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की वॉर्न-मुरली सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया टीम बीती रात श्रीलंका पहुंची। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों के इस टूर्नामेंट के सभी मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पहला टेस्ट मैच 29 जनवरी से शुरू होगा।
व्हाइट हाउस ने भारतीय-अमेरिकी पूर्व पत्रकार कुश देसाई को सौंपी अहम जिम्मेदारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस ने भारतवंशियों पर अटूट भरोसा जताया है। व्हाइट हाउस की 24 जनवरी को की गई अहम घोषणा इसकी तसदीक करती है। व्हाइट हाउस ने भारतीय-अमेरिकी पूर्व पत्रकार कुश देसाई को उप प्रेस सचिव के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है।
मुंबई आतंकी हमले का दोषी तहव्वुर राणा भारत लाया जाएगा
मुंबई हमले (26/11) के दोषी तहव्वुर राणा को जल्द भारत लाया जाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। 13 नवंबर 2024 को राणा ने निचली अदालत के प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 21 जनवरी को खारिज कर दिया था।
भारत Vs इंग्लैंड दूसरा टी-20 आज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा सपोर्ट करती है,
केजरीवाल से मिले आर एल पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल, आपा के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आर एल पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने
सैफ अली खान ने प्रशांत किशोर के समक्ष जन सुराज की ली सदस्यता
फारबिसगंज भागकोहलिया निवासी सैफ अली खान ने पटना में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस बाबत प्रशांत किशोर का आभार व्यक्त करते हुए छात्र नेता सैफ अली खान कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को मजदूर और मजबूर बनाया है।
नीतीश के बेटे निशांत की होगी बिहार पॉलिटिक्स में एंट्री, मंत्री श्रवण कुमार ने दिये ये संकेत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों के बीच, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो विकास यात्रा को आगे बढ़ा सकें।
अमेरिका से H-1B वीजा पर भारतीयों के लिए बड़ी खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को H-1B वीजा पर भारतीयों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया। NYT के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि ये वीजा बंद नहीं होंगे। अमेरिका को टैलेंट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ इंजीनियर ही नहीं चाहिए,
मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20i से बाहर: जानें क्या है मुख्य वजह?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला की शुरुआत आज यानी 22 जनवरी 2025 से हो चुकी है। इडेन गार्डन कोलकाता में खेले जा रहे पहले मुकाबले मे टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। सभी एवं उम्मीद लगाए बैठे थे,