आज होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
हेमंत सरकार कैबिनेट की बैठ आज प्रोजोक्ट भवन धुर्वा में होगी। इस बारे में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि कैबिनेट की बैठक, बुधवार 29 जनवरी को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
रांची, लोहरदगा के विभिन्न ठिकानों पर छिपे हैं 16 संदिग्ध आतंकी, झारखंड ATS को मिली सूचना
झारखंड के विभिन्न जिलों में आतंकी संगठन अलकायदा के संदिग्ध आतंकियों के बारे में झारखंड एटीएस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। रांची के चान्हों, मांडर और लोहरदगा के कुडू समेत अन्य इलाकों में अलकायदा के झारखंड मॉड्यूल के 16 संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों के बारे में एटीएस को सूचना प्राप्त हुई है।
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ-संगम तट पर मची भगदड़, 14 की हुई मौत
प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में मौजूद 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
महाकुम्भ में दूसरे अमृत स्नान से एक दिन पहले संगम में उमड़ा जनसैलाब
महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को है। इस दिन आसमान से दूसरी बार अमृत टपकेगा। इस दिन 14 जनवरी को हुए पहले अमृत स्नान से भी अधिक लोगों के पहुंचने की पूरी संभावना है। मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले अमृत स्नान से न केवल आपको शुभ फल मिलते हैं, बल्कि आपके पितरों की आत्मा भी तृप्त होती है।
PM ने उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब भारत का वैश्विक विकास में बहुत बड़ा योगदान हुआ करता था, तो भारत के पूर्वी हिस्से का उसमें बहुत बड़ा योगदान था। ओडिशा दक्षिण पूर्व एशिया के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करता था।
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 824 अंक लुढ़का
कमजोर वैश्विक रुख के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 824.29 यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 75,366.17 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 263.05 अंक यानी 1.14 फीसदी की फिसलकर 22,829.15 के स्तर पर बंद हुआ।
केनरा बैंक को तीसरी तिमाही में 4,104 करोड़ रुपये का मुनाफा
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर को समाप्त अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 12.25 फीसदी बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,656 करोड़ रुपये रहा था।
गिरिडीह में घर में ब्लास्ट, एक की मौत एवं 4 घायल
गिरिडीह के शीतलपुर इलाके में रविवार रात एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शीतलपुर निवासी उमेश दास के घर में हुई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत दीवारों से अलग हो गई और पूरा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
महाकुंभ से नई दिल्ली लौट रहे परिवार के चार सदस्यों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत
प्रयागराज के महाकुंभ से नई दिल्ली अपने घर लौट रहे कार सवार ओमप्रकाश आर्या और उनके परिवार के तीन सदस्यों की आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी ओमप्रकाश आर्या, पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के रूप में हुई है।
इन सरकारी स्कीम्स को मिल सकता है बजट 2025 में तोहफा
Budget 2025 के घोषणा से पहले उम्मीदें बढ़ी हुई हैं, खासकर सरकारी सब्सिडी वाली योजनाओं से। महंगाई के दौर में आम जनता के लिए राहत देने के उद्देश्य से सरकार पीएम आवास योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के तहत राशि बढ़ा सकती है।