भारत Vs इंग्लैंड का तीसरा वनडे आज
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारत ने इंग्लिश टीम को दोनों वनडे में 4-4 विकेट से हराकर पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर पिचाई से कि मुलाकात, घोषणा- गूगल एआई पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले मार्सिले पहुंचे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कल पेरिस में एआई (कृत्रिम मेधा) एक्शन समिट को संबोधित किया।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ है। संगम से 10 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रशासन के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। अनुमान है कि आज 2.5 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालु पर हेलिकॉप्टर से 25 क्विंटल फूल बरसाए गए। प्रयागराज जाने वाले रास्तों में भीषण जाम के बाद ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है।
विक्की कौशल की ‘छावा’ रिलीज होने के लिए तैयार, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कर डाली शानदार कमाई
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में एक्टर मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे. छावा में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.
आज औरंगाबाद में CM नीतीश कुमार, योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
औरंगाबाद में प्रगति यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार आ रहे हैं। वे देव प्रखंड अंतर्गत बेढ़नी गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बेढ़नी गांव को सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा को लेकर सोमवार को भी पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा देव और बेढ़नी गांव में लगा रहा।
पटना में 500 पुलिस अधिकारियों पर होगी FIR
पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को पूरे जिले के थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और एसपी के साथ क्राइम मीटिंग की। इसमें सभी सिटी एसपी भी मौजूद रहे। मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
महाकुंभ में नया ट्रैफिक प्लान- 12 तक वाहनों की नो-एंट्री
महाकुंभ का आज 30वां दिन है। आज दोपहर 12 बजे तक 81.60 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक 44.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 12 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।
‘टॉक्सिक’ की शूटिंग दो भाषाओं में कर रहीं कियारा आडवाणी, बेंगलुरु में चल रहा फिल्म पर काम
कियारा आडवाणी अपनी पहली द्विभाषी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में कर रही हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु में हो रही है। अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पहली कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीता मोहनदास के हाथों में है।
PM मोदी पहुंचे: आज AI समिट में शामिल होंगे
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर वो सोमवार को फ्रांस पहुंचे। आज फ्रांस में एआई (कृत्रिम मेधा) एक्शन समिट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समिट की सह अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
आज से शुरू होगा भारत ऊर्जा सप्ताह, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के यशोभूमि में भारत ऊर्जा सप्ताह-2025 का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘विकसित भारत के लिए अगले दो दशक बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगले पांच साल में हम कई बड़े मील के पत्थर पार करने जा रहे हैं।