अभ्यर्थियों ने किया JPSC का पिंडदान, कहा- नहीं मिला जल्द अध्यक्ष तो विरोध तेज करेंगे
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। गुस्से में छात्र नक्सली बनने की बात कर रहे हैं। जेपीएससी गेट पर छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने पिंडदान और ब्रम्हभोज कर अपना विरोध दर्ज किया और राज्य सरकार से जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
जामताड़ा में फटा कुर्ता दिखाते नजर आए स्वास्थ्य मंत्री, कहा- मेरी पहली प्राथमिकता जनता की सेवा
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी गुरुवार को जामताड़ा के सदर अस्पताल स्थित एक डायग्नोस्टिक उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कुर्ता फट गया। इस पर इरफान अंसारी ने पत्रकारों को अपना कुर्ता दिखाते हुए कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का यह हाल है।
धनबाद में टला बड़ा हादसा, बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वैन में लगी आग
धनबाद स्थित झरिया में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल चौथाई कुली स्थित थाना मोड़ के पास एक स्कूल वैन में आग लग गई। अच्छी बात यह रही कि घटना के समय वैन में कोई बच्चा नहीं था। ड्राइवर बच्चों को स्कूल छोड़कर ही आया था। इसके बाद वैन को मरम्मत के लिए खड़ी कर घर गया था।
घर में लगी आग, चपेट में आने से दंपत्ती की हुई मौत
रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबाडीह गोंड़ेया टांड़ गांव के रंजीत साहु के घर में देर रात आग लग गयी। घर में रखे डीजल और गैस टंकी के फटने से आग इतना बिकराल रूप ले लिया कि देखते ही देखते पुरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
गुमला की युवती की बिहार में हत्या, प्रेमी ने रची थी ऐसी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा
गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र की एक लापता युवती की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी सोनू कुमार ने की थी। सोनू, गुमला जिले के घाघरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।
शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर पहुंचा रामगढ़, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुए आईडी ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हुए थे। उनमें हजारीबाग जिले के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी भी शामिल थे। शहीद करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर बुधवार की देर रात रामगढ़ पहुंचा। यहां सुभाष चौक पर समाजसेवियों और नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
धनबाद के अभिमन्यु तिवारी ने JEE Mains 2025 में किया टॉप
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को जेईई मेन 2025 सत्र-1 के परिणामों की घोषणा की, जिसमें झारखंड के कई छात्रों ने सफलता प्राप्त की। धनबाद के अभिमन्यु तिवारी ने राज्य में टॉपर बनकर 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया। वह आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक डिग्री प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं।
असंतुलित होकर पलटा पिकअप वैन, CRPF के 8 जवान घायल
पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के 8 जवान घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब सीआरपीएफ के 12 जवान नक्सल विरोधी अभियान एलआरपी के लिए सोनुआ थाना क्षेत्र के पोड़ाहाट जंगल की ओर पिकअप वैन से जा रहे थे।
LOC में IED ब्लास्ट में हजारीबाग के कैप्टन हुए शहीद, अप्रैल में होने वाली थी शादी
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (LOC) के पास हुए आईईडी विस्फोट में सेना के कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत शहीद हो गए। इस हमले में 2 अन्य सैन्याकर्मी भी घायल हुए, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। कैप्टन करमजीत सिंह हजारीबाग के रहने वाले थे।
बिना आधार लिंक के भी मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को 31 मार्च तक बिना रुकावट राशि मिलती रहेगी, भले ही उनका बैंक खाता आधार से लिंक न हो। हालांकि सभी लाभुक महिलाओं को 31 मार्च तक अपने खाते को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।