सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में सिर्फ JTET पास अभ्यर्थियों का परिणाम होगा जारी
जेएसएससी द्वारा प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सिर्फ जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परिणाम निकलेगा। इस परीक्षा में सम्मिलित हुए सीटेट तथा अन्य राज्यों में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परिणाम जारी नहीं होगा।
झारखंड सरकार को खनिजों पर सेस से मिले 907 करोड़
खान विभाग को अक्टूबर 2024 से लेकर 10 फरवरी 2025 तक खनिजों पर सेस (उपकर) से 907 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। वहीं सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में सेस से 3500 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज धारित भूमि पर सेस से 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक वसूलने का टारगेट है।
जनवरी की मंईयां किस्त का नहीं हुआ भुगतान, फरवरी की डेडलाइन खत्म होने के कगार पर
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो राज्य में पिछली विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार के लिए संजीवनी साबित हुई थी, अब विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई है। खासकर भाजपा, जो सरकार पर निशाना साध रही है, इस योजना के लाभार्थियों को जनवरी महीने की किस्त का अब तक भुगतान न होने के कारण सरकार की आलोचना कर रही है।
पुल तोड़कर नदी में गिरा हाइवा, दो घटनाओं में 4 लोग घायल
पाकुड़ जिले में मंगलवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर एनएच की है। जहां एक हाइवा पुल का रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा, जिससे ड्राइवर और खलासी घायल हो गए। दूसरी घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के कोटलपोखर के वीरग्राम की है।
सिगरेट उधार न दिया तो दुकानदार पर फरसे से हमला कर की निर्मम हत्या
देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया गांव में किराना दुकानदार को फरसे से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय गुरुगोविंद पांडेय के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र दीपक पांडेय ने गांव के एक निरंजन नाम के पड़ोसी पर फरसे से जानलेवा हमला कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सड़क दुर्घटना में पलामू के REO विभाग के एसडीओ घायल, रिम्स रेफर
लातेहार जिले में NH-39 पर सिकनी गांव के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। स्विफ्ट डिजायर और एक कार की आमने-सामने टक्कर में पलामू रूरल इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन (आरईओ) विभाग के एसडीओ परितोष राज केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय एसडीओ केरकेट्टा रांची से पलामू अपने कार्यालय जा रहे थे,
झारखंड में आज 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा
झारखंड का मौसम आज से अगले 4 दिनों तक फिर बदलने वाला है। इस दौरान गर्मी का भरपुर एहसास होगा। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ा है। अब न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। राज्य में चार जिले ऐसे भी हैं, जहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार चला गया है।
JAC बोर्ड की मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुरू
झारखंड में आज से मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पहले दिन वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी। मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में कुल 7,84,028 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें मैट्रिक में 4,33,890 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जबकि इंटर में 3,50,138 परीक्षार्थी हैं।
हाइकोर्ट जज का पीए बनकर ठगे 26 लाख रुपये, नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
बोकारो के चास में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें हाइकोर्ट के पूर्व जज का पीए बताकर एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी की पहचान अमित शंकर के रूप में हुई है, जो खुद को झारखंड हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर का पीए बता रहा था।
कुमार विश्वास पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
देश के प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने रविवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन विधि के तहत कामना लिंग का जलाभिषेक किया। पूजा में मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने कुमार विश्वास को संकल्प कराया।