रामगढ़ में फायरिंग, रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने फैलाई दहशत
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना रेलवे गेट के पास स्थित कोयला एंट्री चेक पोस्ट की है, जहां बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की और मौके से राहुल गैंग का पर्चा छोड़कर फरार हो गए।
झारखंड सरकार ने की घोषणा, राज्य के कलाकारों का होगा बीमा; मिलेगी मासिक पेंशन
झारखंड सरकार अब राज्य के कलाकारों के लिए 5 लाख रुपये तक की बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है। ये योजना वकीलों की तर्ज पर होगी, जिसमें सरकार बीमा प्रीमियम का भुगतान खुद करेगी। इसके साथ ही 60 साल की उम्र पार कर चुके कलाकारों को मिलने वाली 4000 रुपये मासिक पेंशन योजना को भी सरल बनाया जाएगा
पॉलिटिकल क्लियरेंस मिला, 18 को स्पेन और स्वीडन के लिए रवाना होंगे सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर जानेवाली टीम को केंद्र सरकार ने पॉलिटिकल क्लियरेंस मिल गया है। यह दल 18 अप्रैल को रांची से विदेश के लिए रवाना होगा। दौरे को आर्गेनाइज करने के लिए पुणे की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पायोनियर एक्जिविशन एंड कन्वेंशन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 3.50 करोड़ प्लस जीएसटी का भुगतान किया जाएगा।
टीएसी की बैठक स्थगित
ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल(टीएसी) की बुधवार को होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।
गढ़वा, लातेहार और पलामू में पुलिस का स्पेशल ड्राइव, किया गया 68 आरोपियों को गिरफ्तार
गढ़वा, लातेहार और पलामू में पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के तहत विभिन्न अपराध के 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्ट्राइक में 171 वॉरंट का निष्पादन किया गया है, जबकि 3 के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आज रांची में ED ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी पर दर्ज मामले के विरोध में आज कांग्रेस के नेता रांची ED ऑफिस का घेराव और प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से होने वाले प्रदर्शन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर ईडी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
आज भी झारखंड में बारिश के आसार, वज्रपात को भी लेकर अलर्ट
झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश के अनुमान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ सभी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही हवा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
पश्चिम बंगाल के हिंसा पीड़ितों ने साहिबगंज में ली शरण, बताई खौफ की कहानी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में वक्फ संशोधन बिल संसद में पारित होने के बाद हुई हिंसा के बाद हिंदू परिवार के 13 सदस्य झारखंड के साहिबगंज में शरण लिए हुए हैं। हिंसा में गोविंद दास (72) और उनके बेटे चंदन दास (40) की हत्या कर दी गई थी।
JMM का 13वां महाधिवेशन, पार्टी संविधान में संशोधन: बड़ा बदलाव करने जा रही झारखंड मुक्ति मोर्चा! अब सीएम हेमंत सोरेन के हाथ में होगी पार्टी की कमान
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां दो दिवसीय महाधिवेशन सोमवार को खेलगांव में शुरू हो गया। शुरुआत केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में बड़ा बदलाव किया गया है।
लातेहार में दो नक्सलियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण
भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के दो सक्रिय नक्सली अमरजीत बृजिया और मिथिलेश कोरबा ने मंगलवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों नक्सली छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों लातेहार जिले के बूढ़ा पहाड़ सहित अन्य इलाके में सक्रिय थे।