खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई : 668 डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड, 860 का लाइसेंस हो गया लैप्स
झारखंड सरकार के खान विभाग ने खनिज व्यापार पर सख्ती बढ़ाते हुए राज्यभर के सैकड़ों डीलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 668 खनिज डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं, वहीं 860 डीलरों के लाइसेंस तय समय पर नवीकरण नहीं होने के कारण लैप्स हो चुके हैं।
रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार के हटाये जाने पर सरयू राय और इरफान आमने-सामने हुए, बाबूलाल भी कुदे
कल देर रात डॉ राजकुमार को रिम्स के निदेशक पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है। जदयू विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इसी बीच प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी भी कूद गए हैं।
रातू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर हमला, दुकान मालिक को गोली मारकर फरार हुए अपराधी
राजधानी के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने आकाश ज्वेलर्स के मालिक बसंत कुमार को गोली मार दी। यह सनसनीखेज वारदात दिनदहाड़े बाजार के बीचोंबीच अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
अब राज्यकर्मियों के लिए स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करना आसान होगा
पदोन्नति और पदस्थापन के समय मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करने में राज्य कर्मियों को अब आसानी होगी। महीनों तक उन्हें स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने का फैसला किया है।
बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल, कहा- उद्देश्य निवेश लाना है तो उद्योग मंत्री क्यों नहीं जा रहे?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, बिजली संकट गहराया हुआ है
शरीयत को सुप्रीम बतानेवाले मंत्री हफीजुल हसन बोले, संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा
संविधान से शरीयत को सुप्रीम बतानेवाले राज्य के अल्पसंख्यक सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने अब अपना स्टैंड और विचार बदला है। राज्य में उठे भारी विवाद के बाद मंत्री ने अपने पूर्व के बयान पर स्पष्टीकरण दिया है।
हजारीबाग में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे आरोपी
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में महज 2 दिन के भीतर दूसरी बार गोली चलने की घटना सामने आई है। गुरुवार देर शाम गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा शिव मंदिर के पास 30 वर्षीय युवक अनूप यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन, रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाया
झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जो रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष भी हैं, ने लिया है। डॉ. अंसारी ने बताया कि डॉ. राजकुमार को प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी आदेशों की अनदेखी के चलते हटाया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज होंगे विदेश यात्रा के लिए रवाना, जानिए स्पेन और स्वीडन दौरे का क्या पड़ेगा असर
झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक स्पेन और स्वीडन के दौरे पर रहेगा। यह दौरा झारखंड में माइनिंग, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो प्रोसेसिंग, महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में IRB के 6 जवान होंगे बर्खास्त, DGP ने दिया निर्देश
JSSC CGL परीक्षा में प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल झारखंड IRB के जवानों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। 24 मार्च को सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 जवानों के अलावा एक फरार जवान को मिलाकर कुल 6 जवानों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।