बैंकॉक में आया भयानक भूकंप, ताश के पत्तों की तरह ढह गई गगनचुंबी इमारत; खौफ में भागे लोग
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था।
ट्रंप ने अमेरिकी कार निर्माता कंपनियों को चेताया, दाम बढ़ाए तो सजा मिलेगी
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कार निर्माता कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके आयातित कार टैरिफ के जवाब में अगर अमेरिकी कंपनियां कीमतें बढ़ाती हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। द वाल स्ट्रीट जनरल अखबार की खबर के अनुसार…
अमेरिका में अब इम्पोर्टेड कारों पर 25 फीसद टैरिफ, कीमतें बढ़नी तय
संयुक्त राज्य अमेरिका में अब आयातित कारों और ट्रकों को 25 प्रतिशत टैरिफ के दायरे में लाया गया है। यह घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को की। इससे इम्पोर्टेड वाहन की कीमत बढ़ने की पूरी संभावना है। संयुक्त राज्य अमेरिका में बिकने वाले वाहनों में से लगभग आधे आयातित होते हैं।
गाजा में पहली बार हमास का विरोध:जंग से ऊब सड़कों पर उतरे हजारों फिलिस्तीनी, हमास को उखाड़ फेंकने के नारे लगाए
गाजा में पहली बार हमास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मंगलवार को 3 जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने हमास को आतंकी संगठन कहा और सत्ता छोड़ने की मांग की। दरअसल, यहां के लोग इजराइल-हमास जंग से परेशान हो चुके हैं।
व्हाइट हाउस को झटका, Black Sea समझौते को लागू करने पर क्रेमलिन की शर्त, जेलेंस्की ने कहा-यह धोखा
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को पूरे भरोसे के साथ कहा कि यूक्रेन और रूस दोनों ने काला सागर में बल प्रयोग बंद करने पर सहमति जताई है। यह एक सैद्धांतिक समझौता है। इस पर क्रेमलिन ने व्हाइट हाउस को झटका देते हुए कठोरता के साथ कहा कि इसे लागू करने से पहले उसकी कई शर्तें हैं।
दक्षिण कोरिया के जंगल में आग ने लिया विकराल रूप, 1,300 साल पुराना बौद्ध मंदिर नष्ट, 18 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्व के जंगल में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। इस दौरान जंगल में स्थित दक्षिण कोरिया का सदियों पुराना बौद्ध मंदिर नष्ट हो गया है। आग में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। कोरियाई बौद्ध धर्म के जोग्ये संप्रदाय ने नष्ट हुए बौद्ध मंदिर की तस्वीरें जारी की हैं।
उत्तर कोरिया ने दी दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान को चेतावनी
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के हाल ही में किए गए संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की निंदा की है। उत्तर कोरिया ने कहा कि यह शत्रुतापूर्ण है। वह किसी भी उकसावे का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है।
फिलिस्तीन समर्थक कोलंबिया विवि की छात्रा ने ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा किया
फिलिस्तीन समर्थक एक छात्रा ने सोमवार को ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा किया है। आरोप लगाया गया है कि अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने उसे फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के बाद निष्कासित करने के लिए हिरासत में लेने का प्रयास किया।
बलूचिस्तान में राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारी फसेंगे
पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी आयुक्तों और जिला अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।
न्यूजीलैंड में 6.8 तीव्रता का तगड़ा भूकंप, नागरिकों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी
न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के निचले हिस्से में लोगों ने भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। न्यूजीलैंड की आपदा एजेंसी यह आकलन कर रही है कि इससे सुनामी का कोई खतरा है या नहीं। न्यूजीलैंड भूकंप के लिहाज से अत्यधिक सक्रिय ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है।