बांग्लादेश में ढाका-चटगांव राजमार्ग पर 12 घंटे में दो हादसे, 10 की मौत, 27 घायल
बांग्लादेश के ढाका-चटगांव राजमार्ग पर लगभग 12 घंटों के दौरान दो सड़क हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। आज सुबह हुए हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों में से किसी की भी अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने स्पेसएक्स को कहा शुक्रिया, बोले- धरती के माहौल में ढलने की कर रहे कोशिश
नासा के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर महज आठ दिनों के मिशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन वो 286 दिनों बाद धरती पर लौटे। 18 मार्च को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान के जरिए उनकी सफल वापसी हुई।
म्यांमार में भूकंप के बाद का बाद का मंजर खौफनाक, मांडले में मलबे में दबे लोगों के जीवत होने की उम्मीद क्षीण
नाएप्यीडॉ (म्यांमार)। म्यांमार के मांडले शहर में भूकंप के बाद तबाही का मंजर खौफनाक है। समय गुजरने के साथ मलबे में दबे लोगों के जीवित होने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। म्यांमार और पड़ोसी थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 1,700 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप के बाद की तीसरी रात लोगों ने खुले में सोकर बिताई। मांडले में सोमवार सुबह राहत और बचाव कार्य बेहद धीमी गति से शुरू हुआ है। यहां बहुत सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। सवेरे का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
इस्लामाबाद और रावलपिंडी से निर्वासित किए जाएंगे अफगान शरणार्थी, आज समय सीमा का आखिरी दिन
इस्लामाबाद/रावलपिंडी। पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए देश छोड़ने की संघीय सरकार की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। इसलिए दोनों शहरों में कानून प्रवर्तन अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले अफगान नागरिकों को उसके परिवारों सहित पकड़कर निर्वासित करें। रावलपिंडी के पुलिस प्रमुख ने रावल, पोटोहर और सदर डिवीजनों के अधीक्षकों को जिले में रहने या काम करने वाले अवैध अफगान नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बांग्लादेश के चटगांव में हादसा, दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 12 घायल
ढाका। बांग्लादेश में चटगांव के लोहागरा उप जिला में आज सुबह दो बसों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रंप के दो अप्रैल के मुक्ति दिवस पर दुनिया की नजर, चीन ने नहीं बेचा टिक टॉक तो लगाएंगे 60 प्रतिशत टैरिफ
हांगकांग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो अप्रैल के ‘मुक्ति दिवस’ पर सारी दुनिया की नजर है। वह दो अप्रैल को अपनी मुक्ति दिवस (योजना) घोषणा के अंतर्गत नए टैरिफ की शुरुआत करेंगे। इस योजना में सेमीकंडक्टर, माइक्रो चिप्स, फार्मास्यूटिकल्स और विदेशी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ शामिल हैं। वह चीन के खिलाफ सबसे अधिक टैरिफ 60 प्रतिशत तक की घोषणा कर सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि इससे बीजिंग के साथ वाशिंगटन के बीचा व्यापार युद्ध तेज हो जाएगा।
सिंगापुर के शीर्ष बैंकर पीयूष गुप्ता ने डीबीएस बैंक के सीईओ का पद छोड़ा
सिंगापुर के शीर्ष बैंकर पीयूष गुप्ता ने डीबीएस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता की जगह डीबीएस बैंक के मौजूदा उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थागत बैंकिंग प्रमुख तान सु शान ने ली है। वह डीबीएस के इतिहास में पहली महिला सीईओ हैं।
मस्क ने एक्स को अपनी एआई फर्म एक्सएआई को 33 अरब डॉलर में बेचा
अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी-एक्सएआई को 33 अरब डॉलर (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) में बेच दिया है। यह सौदा एक ऑल-स्टॉक के तहत हुआ, जिसका मतलब है इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है।
नेपाल में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह नजरबंद, राजा समर्थक बड़े नेताओं की गिरफ्तारी
नेपाल में पूर्व राजा समर्थक प्रदर्शनकारियों, बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हो रही है। राजा समर्थक मानी जाने वाली राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महामंत्री को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व राजा को भी नजरबंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह को उनके निर्मल निवास में ही नजरबंद कर लिया गया है।
राजशाही समर्थकों के उग्र और अनियंत्रित भीड़ का तांडव, कर्फ्यू के बीच सेना ने संभाला मोर्चा
काठमांडू में राजशाही की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों की उग्र और अनियंत्रित भीड़ ने शुक्रवार को दिन भर बवाल मचाया। पुलिस वालो पर पथराव करने के अलावा कई घरों में आगजनी, तोड़फोड़ भी की है। कुछ मीडिया के दफ्तर पर भी हमला किया गया तो कुछ राजनीतिक दल के मुख्यालय को भी निशाना बनाया।