तुर्की के स्की रिसॉर्ट होटल में भीषण आग, 76 लोगों की मौत
तुर्की के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक स्की रिसॉर्ट होटल में मंगलवार को लगी भीषण आग लग गई। इसमें 76 की मौत की खबर सामने आई है। इनमें से 45 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान करने की कोशिश जारी है। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने इस घटना की जानकारी दी। हादसा उस समय हुआ जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे।
ट्रम्प ने भेदभाव खत्म करने वाला प्रोग्राम बंद किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को भेदभाव के खिलाफ चलाए जाने वॉले विविधता, समानता और समावेशी प्रोग्राम’ (DEI) को खत्म करने का आदेश दिया है। इसके सभी कर्मचारियों को सैलरी देकर छुट्टी पर भेज दिया गया है। इतना ही नहीं इन लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी भी कर ली गई है।
इजराइली सेना प्रमुख का इस्तीफे का ऐलान, हमास हमले की विफलता की ली जिम्मेदारी
इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने मंगलवार को अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वह 06 मार्च को अपने पद से हटने का इरादा रखते हैं। हलेवी ने 2023 में दक्षिण इजराइल पर हमास के हमले को रोकने में सेना की विफलता की जिम्मेदारी ली है।
राष्ट्रपति शपथ के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप पर मुकदमा, जानें क्यों ?
डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद पनामा नहर पर फिर से अमेरिकी नियंत्रण की घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि पनामा नहर के हस्तांतरण के संबंध में किए गए वादों को पूरा नहीं कर रहा है। हमने इसे नहर को पनामा को दिया था लेकिन ये अब चीन के प्रभाव में है।
एस. जयशंकर ने जापान, ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में जापान और ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने अपने समकक्षों के मुलाकात के यादगार पलों को एक्स हैंडल पर साझा किया। जयशंकर ने लिखा कि जापान के विदेशमंत्री ताकेशी इवाया से मिलकर अच्छा लगा।
एक बार फिर 1 लाख डॉलर के पार पहुंची क्रिप्टो करेंसी
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ने एक बार फिर जोरदार तेजी दिखाते हुए 1 लाख डॉलर के स्तर को पार कर लिया। शुक्रवार देर रात बिटकॉइन 1,05,782.40 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में गिरावट आई।
अमेरिकी में चीन की कंपनी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से टिकटॉक पर प्रतिबंध को हां
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक की विदाई का रास्ता साफ कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा। रविवार को कानून लागू होने पर इसे ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक लोकप्रिय ऐप है। अमेरिका में 170 मिलियन से अधिक लोग इसका का प्रयोग करते हैं।
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल हो गया। स्पेसएक्स ने कहा कि गुरुवार को उड़ान भरने के बाद ही दिक्कतें पेश आने लगी थीं। इस वजह से मिशन का अगला चरण पूरा नहीं हो पाया। स्पेसएक्स ने इस विफलता पर बयान जारी किया है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की रात पहली बार राष्ट्रपति भवन की जगह सियोल डिटेंशन सेंटर गुजरी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की रात पहली बार राष्ट्रपति भवन की जगह सियोल डिटेंशन सेंटर गुजरी। हिरासत में लिए गए येओल से कल दिनभर भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) पूछताछ की गई। उन्होंने जांच अधिकारियों के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
काठमांडू से चीन के नागरिक का अपहरण करने वाले महाराष्ट्र के चार युवक नेपाल पुलिस की हिरासत में
नेपाल की राजधानी काठमांडू के सबसे व्यस्ततम पर्यटकीय क्षेत्र ठमेल से चीन के एक नागरिक का अपहरण कर भारत के तरफ ले जाने का प्रयास करते हुए चार भारतीय युवकों को नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा से 90 किलोमीटर पहले ही दबोच लिया। काठमांडू घूमने आए महाराष्ट्र के चार युवक पिछले तीन दिन से ठमेल के एक होटल में ठहरे हुए थे।