व्हाइट हाउस का दावा, अमेरिका में कंपनियां करेंगी बड़ा निवेश, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप अमेरिका को एक बार फिर दुनिया की विनिर्माण महाशक्ति बनाने के मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मात्र सात सप्ताह में परिदृश्य बदलने लगा है। ट्रंप पर भरोसा दुनिया भर की कंपनियां अमेरिका में बड़ा निवेश करने की घोषणा कर रही हैं। कहा गया है कि इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
भारत और मॉरीशस के बीच 8 अहम समझौते, रणनीतिक साझेदारी को मिला विस्तार
भारत और मॉरीशस के बीच वित्तीय अपराध की रोकथाम, छोटे एवं मझोले उद्यम, सार्वजनिक सेवा क्षमता निर्माण, समुद्री सुरक्षा और स्थानीय मुद्रा व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में 8 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। साथ ही सेंट ब्रैंडन द्वीप का एक नौसैनिक चार्ट भी सौंपा गया।
भारतीय अपराधी को नेपाली नागरिकता दिलाने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू
फरवरी के महीने में फिलीपींस से प्रत्यर्पण करके लाए गए कुख्यात अपराधी जोगिंदर उर्फ जोगा डॉन को नेपाली नागरिकता और पासपोर्ट उपलब्ध कराने में मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। भारत से अपराध करके नेपाल में दो साल तक रहने वाले जोगा डॉन ने नेपाल के धनुषा जिले से नेपाली नागरिकता का प्रमाण पत्र हासिल किया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आज मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजॉन्गार्ड से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मॉरिशस, गर्मजोशी भरा स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को मॉरिशस पहुंच गए। मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने एयरपोर्ट पहुंच कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
कनाडा के नये पीएम होंगे मार्क कार्नी, ट्रूडो का दौर खत्म
कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने रविवार को जस्टिन ट्रूडो की जगह मार्क कार्नी को नया प्रधानमंत्री चुन लिया है। तीन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आसानी से नेतृत्व की दौड़ जीतने वाले मार्क कार्नी अगले आम चुनाव में लिबरल पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकियों के कारण कनाडा की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने वाली है।
नेपाल-तिब्बत सीमा पर 5.9 तीव्रता का भूकंप, काठमांडू तक हिली धरती
नेपाल और तिब्बत की सीमा पर आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गयी है। भूकंप का असर चीन सीमा से लगे कई जिलों में दिखा। राजधानी काठमांडू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल की क्षति होने की कोई खबर नहीं है।
इजरायल ने वेस्ट बैंक से 10 भारतीय मजदूरों को छुड़ाया, पासपोर्ट छीन कर बनाए गए थे बंधक
इजरायल ने बंधक बनाए गए गए 10 भारतीय मजदूरों को वेस्ट बैंक से छुड़ाया गया है। इन भारतीय मजदूरों को वेस्ट बैंक के एक गांव से बचाया गया, जहां पासपोर्ट छीन लिए जाने के बाद से उन्हें करीब एक महीने से बंधक बनाकर रखा गया था।
एक पहिए के बगैर विमान की काठमांडू में लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
नेपाल के हवाई क्षेत्र में एक विमान बिना एक पहिए के जनकपुर से काठमांडू में लैंड किया और पायलट को इस बात का पता भी नहीं चला। हालांकि विमान सुरक्षित लैंड हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। जनकपुर से काठमांडू के लिए आए बुद्ध एयर के विमान के एक पहिया के बगैर लैंडिंग कराने के कारण नेपाल की हवाई सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
यूक्रेन में रूस का मिसाइल हमला, चार की मौत, 30 से अधिक घायल
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में कहा है कि रूस ने क्रिवी रिह में एक होटल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। होटल में पूरी रात बचाव अभियान जारी रहा। हमले से कुछ समय पहले एक मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता यहां थे। गनीमत रही कि हमले से कुछ समय पहले सब होटल से बाहर चले गए।