सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में दो सौ से अधिक यात्री भारी भीड़ के कारण चढ़ नहीं सके । यात्री में आक्रोश, प्लेटफार्म पर प्रदर्शन
जोगबनी कटिहार रेलखंड में जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में दो सौ से अधिक यात्री भारी भीड़ के कारण ट्रेन पर चढ़ नहीं सके।जिससे यात्री आक्रोशित
महाकुम्भ में नेपाल से आए 85 वर्षीय श्रद्धालु को इस्केमिक स्ट्रोक, 6 एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बचाई जान
महाकुम्भनगर। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन अस्पताल) के चिकित्सकों ने इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित नेपाल निवासी 85 वर्षीय श्रद्धालु की जान बचाने में सफलता पाई। अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. कमलेश सोनकर और उनकी 06 एक्सपर्ट डॉक्टरों की पूरी टीम की तत्परता और कुशल उपचार के चलते 85 वर्षीय रामधनी अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।
नई दिल्ली स्टेशन हादसा रेलवे की बड़ी नाकामी, कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री से इस्तीफा
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को सीधे तौर पर रेलवे की नाकामी करार देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस ने आराेप लगाया कि इस दुखद घटना के पीड़िताें के आंकड़ों को रेलवे प्रशासन छिपा रहा है।
न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ का गबन, GM और अकाउंट्स हेड के खिलाफ FIR, RBI की ट्रांजेक्शन पर रोक
न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के मामले में मुंबई पुलिस ने हितेश मेहता नामक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हितेश मेहता न्यू इंडिया कोआपरेटिव बैंक का जनरल मैनेजर और अकाउंट डिपार्टमेंट का हेड रह चुका है।
CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 31 हजार छात्र होंगे शामिल
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से से शुरू हो गयी है। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेगी। दोनों परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर परमजीत कौर ने बताया कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश
सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास की जांच के आदेश दिए है। CPWD द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच के आदेश दिए गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन से बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने कैंपस पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के छात्रों द्वारा लगाई की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में वह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
21 जनवरी को, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा की समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया, जिससे भारत के लिए उनकी प्रत्यर्पण की राह प्रशस्त हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (वाशिंगटन टाइम्स ) को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मंजूरी की घोषणा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, 14 और 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रही हैं। वह शुक्रवार की शाम रांची पहुंचेगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह 15 फरवरी को ही दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में भी नारेबाजी, ओवैसी ने कहा- रिपोर्ट से कई पन्ने और पैराग्राफ हटा दिये गये
आज गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष वक्फ विधेयक पर JPC रिपोर्ट के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। इस पहले इस विधेयक को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा और नारेबाजी हो चुकी है।