उतार,चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 900 अंक टूटा
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और
शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार की चाल में गिरावट भी आई, लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च: कीमत ₹80,999 से शुरू
साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S25 को लॉन्च कर दिया है। इसमें गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 शामिल हैं। इनकी कीमत ₹80,999 से शुरू है जो 1,65,999 रुपए तक जाती है। तीनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है।
सोना पहली बार ₹80 हजार के पार
सोना आज यानी 22 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 689 रुपए बढ़कर 80,142 रुपए हो गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 79,453 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
पेटीएम को तीसरी तिमाही में ₹208 करोड़ का घाटा
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस का वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में नेट लॉस कम होकर 208 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में पेटीएम का घाटा 220 करोड़ रुपए था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 36% गिरकर 1,828 करोड़ रुपए हो गया।
भारत की पहली सोलर-पावर्ड कार ईवा लॉन्च
पुणे वेस्ड स्टार्टअप कंपनी वायवे मोबिलिटी ने ऑटो एक्सपो में भारत की पहली सोलर पावर से चलने वाली कार ईवा लॉन्च की है। वेव ईवा एक छोटी कार है जिसमें 2 व्यक्ति और एक बच्चा बैठ सकता है। कंपनी कार को एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है।
आज सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम में गिरावट
सोने की कीमतों में आज यानी 17 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 115 रुपए बढ़कर 79,299 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 79,184 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,029 रुपए कम होकर 90,755 रुपए प्रति किलो हो गई है।
पीएम मोदी ने ऑटो एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज (17 जनवरी) से शुरू हो गया है। इसमें पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है।
अडाणी के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने समेटा अपना कारोबार
गौतम अडाणी, जैक डोर्सी और कार्ल इकान समेत कई अरबपति कारोबारियों को निशाना बनाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपना कारोबार समेट लिया है। इसके संस्थापक नाथन एंडरसन ने गुरुवार को कंपनी बंद करने की घोषणा की।हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि उन्होंने कंपनी को बंद करने का फैसला लिया है।
वॉट्सऐप में अब सेल्फी स्टिकर्स बना सकेंगे यूजर
पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप के यूजर्स अब सेल्फी स्टिकर्स बना सकेंगे। स्टिकर पैक दूसरों के साथ शेयर कर सकेंगे। इसके साथ फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नए फिल्टर का ऑप्शन भी उपलब्ध हो गया है। मेटा ने वॉट्सऐप में एक नया अपडेट रोलआउट किया है,