सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या आम लोगों को लगेगा झटका?
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। इसे कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है।
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से क्रिप्टो मार्केट भी गिरा, 77 हजार डॉलर से भी नीचे आया बिटकॉइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हलचल मचने के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमत लगातार गिरती जा रही है।
स्टॉक मार्केट में आज ब्लैक मंडे के आसार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
अमेरिका की नई ट्रेड पॉलिसी के कारण दुनिया भर के बाजारों में मचे हड़कंप का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी आज साफ-साफ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट आज शुरुआती कारोबार में ही 4 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट का शिकार हो गया। जिससे कई साल बाद आज शेयर बाजार में ब्लैक मंडे बनने की आशंका बन गई है।
स्टैंड-अप इंडिया के तहत स्वीकृत ऋण बढ़कर हुआ 61 हजार करोड़ रुपये
केंद्र सरकार की स्टैंड-अप इंडिया योजना ने हाशिए पर पड़े उद्यमियों को सशक्त बनाने के 7 साल पूरे कर लिए हैं। इसके तहत 61,000 करोड़ रुपये से अधिक के लोन स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना की शुरुआत 5 अप्रैल, 2016 को हुई थी।
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से सहमा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कुछ रिकवरी भी होती हुई नजर आई, लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए।
सोने ने ऑलटाइम हाई बनाया, चांदी में गिरावट:₹91,205 पर पहुंचा सोना, चांदी ₹3,579 गिरकर ₹95,957 प्रति किलो पर आ गई
सोने ने आज यानी 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बाद में सोना 651 रुपए गिरकर 90,345 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले सोना 90,996 रुपए पर था।
बड़ी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, सेंसेक्स निचले स्तर से 590 अंक से अधिक उछला
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने की वजह से दुनिया के दूसरे स्टॉक मार्केट की तरह ही आज घरेलू शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई थी।
शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, 93 हजार पर पहुंचा सोना, चांदी 1.05 लाख के स्तर से ऊपर
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। आज सोना और चांद दोनों चमकीली धातुओं ने जोरदार छलांग लगाई है। आज सोना 850 रुपये से लेकर 930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इस तेजी के कारण दिल्ली समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोना पहली बार 93 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
स्टॉक मार्केट में श्री अहिंसा नेचुरल्स की जोरदार एंट्री, प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर पहुंचे शेयर
कैफीन एनहाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन एक्सट्रैक्ट्स और क्रूड कैफीन बनाने वाली कंपनी श्री अहिंसा नेचुरल्स ने शानदार लिस्टिंग के कारण आज अपने आईपीओ निवेशकों को गदगद कर दिया। आज कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए।
रतन टाटा की ₹3,800 करोड़ की वसीयत का बंटवारा
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की लगभग 3,800 करोड़ रुपए की वसीयत का एक बड़ा हिस्सा रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (RTEF) और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) को दिया जाएगा।