टैरिफ वॉर की चिंता घटने से ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का माहौल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर के मामले में चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को राहत दिए जाने का असर आज पूरी दुनिया के बाजारों में साफ-साफ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे।
थोक महंगाई दर मार्च में चार माह के निचले स्तर 2.05 फीसदी पर आई
महंगाई के मोर्चे पर राहत देने वाली खबर है। मार्च महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर घटकर 2.05 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले नवंबर में थोक महंगाई 1.89 फीसदी रही थी, जबकि फरवरी में यह 2.38 फीसदी पर थी।
इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन होगा स्टॉक मार्केट में कारोबार, शुक्रवार को भी रहेगी छुट्टी
आज से शुरू हुआ अप्रैल का तीसरा सप्ताह स्टॉक मार्केट के लिहाज से सिर्फ तीन दिन का सप्ताह रहने वाला है। स्टॉक मार्केट में आज डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर छुट्टी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ ही सभी बड़े कारोबारी सेगमेंट्स में आज कामकाज नहीं हो रहा है।
केंद्र ने गैस मीटरों के लिए बनाए मसौदा नियम, परीक्षण, सत्यापन और मुहर लगाना अनिवार्य
केंद्र सरकार ने विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के तहत गैस मीटरों के लिए मसौदा नियम तैयार किए हैं। इस नियम के तहत व्यापार और वाणिज्य के लिए उपयोग में लाए जाने से पहले गैस मीटरों का परीक्षण, सत्यापन और स्टाम्पिंग अनिवार्य होगा।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने खुदरा लोन दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की प्रमुख नीतिगत दर के अनुरूप रेपो रेट से जुड़ी उधारी की दर में 0.25 फीसदी की कटौती की घोषणा की है।
रोज वैली पोंजी घोटाला: केंद्र ने 7.5 लाख पीड़ितों की मदद के लिए 515 करोड़ का डिमांड डॉफ्ट सौंपा
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिसंपत्ति निपटान समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस डीके सेठ को शनिवार को 515.31 करोड़ रुपये का डिमांड डॉफ्ट सौंपा। समिति का गठन रोज वैली पोंजी घोटाले में वैध निवेशकों को उनकी संपत्ति लौटाने के उद्देश्य से किया गया था।
इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाई, नई दरें लागू
पंजाब नेशनल बैंक सहित 4 अन्य बैंकों के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के एक और बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने रेपो रेट से संबद्ध ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है। नई दरें 12 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गई हैं।
एक बार फिर हुआ यूपीआई सर्विस डाउन, देशभर में तीन घंटे परेशान रहे यूजर्स
देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस करीब तीन घंटे से डाउन है। अभी लोगों को UPI पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हो रही है।
इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:सोना 2,339 रुपए महंगा होकर 93,353 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,929 रुपए किलो बिक रही
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 5 अप्रैल को सोना 91,014 रुपए पर था, जो अब (12 अप्रैल) को 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
शेयर बाजार में तूफानी तेजी से ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी ने भी लगाई 4,200 रुपये की छलांग
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में आज तूफानी तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना आज एक झटके में 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर अभी तक सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है।