मीशो का इसी साल आ सकता है IPO, जल्द फाइल कर सकती है ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स
डोमेक्सिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो इस साल के आखिर तक इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO ला सकती है। कंपनी इसके जरिए एक बिलियन डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपए) जुटाना चाहती है। मीशो यह फंडिंग 10 बिलियन डॉलर (करीब 85,500 रुपए) के वैल्यूएशन पर उठाएगी।
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार की चाल में मामूली कमजोरी भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने दोबारा रफ्तार हासिल कर ली।
एयर इंडिया फिर बनेगा आकाश का ‘महाराजा’, 40 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में है टाटा ग्रुप
एअर इंडिया 30 से 40 वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए बोइंग और एयरबस से बातचीत कर रही है। डील 50 से ज्यादा विमानों के लिए भी हो सकती है। इसमें एयरबस A350 और बोइंग 777x मॉडल शामिल हैं। इस डील से एअर इंडिया के आधुनिकीकरण की योजना को मजबूती मिलेगी।
बीएमडब्ल्यू के वाहन भी अप्रैल से तीन फीसदी तक होंगे महंगे
रेनॉल्ट इंडिया के बाद बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने भी अप्रैल से बीएमडब्ल्यू और मिनी कारों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इस साल दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। नई कीमतें एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी।
Adani Group: गौतम अडानी ने वायर एंड केबल बिजनेस में उतरने का किया एलान, Polycab और KEI Ind. का स्टॉक औंधे मुंह गिरा
वायर एंड केबल्स सेक्टर में घमासान होने वाला है। आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक के बाद अडानी समूह ने भी वायर एंड केबल बिजनेस में कदम रखने का फैसला किया है। देश के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी की अडानी समूह ने ज्वाइंट वेंचर कंपनी प्रणीता इकोकेबल्स लिमिटेड बनाने का फैसला किया है।
रेनॉल्ट इंडिया अप्रैल से कार की कीमत में दो फीसदी तक का करेगी इजाफा
मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई और होंडा कोर्स के बाद अब ऑटो निर्माता रेनॉल्ट इंडिया ने भी अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अप्रैल से अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में 2 फीसदी तक की वृद्धि करेगी।
सुपर आयरन फाउंड्री ने निवेशकों को किया निराश, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
कास्ट आयरन काउंटरवेट्स, म्यूनिसिपल कास्टिंग्स और डक्टाइल आयरन पाइप फिटिंग्स बनाने वाली कंपनी सुपर आयरन फाउंड्री के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में निराशाजनक एंट्री हुई। कंपनी के शेयर सांकेतिक डिस्काउंट के साथ सपाट स्तर पर लिस्ट हुए।
एअर इंडिया के विमानों का नवीनीकरण 2027 के मध्य तक पूरा हो जाएगा: सीईओ
बदलाव की ओर अग्रसर टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया को उम्मीद है कि 2027 के मध्य तक उसके सभी पुराने चौड़े आकार के विमानों की मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम पूरा हो जाएगा। एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने मंगलवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी
दक्षिण कोरियाई चैबोल एलजी की सब्सिडियरी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। हालांकि, कंपनी ने इश्यू के कुल आकार का खुलासा नहीं किया है…